न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:Gen Z के प्रदर्शन पर संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति की दो टूक—विरोध हो, लेकिन संस्कार और संयम के साथ BIG BREAKING:जनसुनवाई में डीएम मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन—44 शिकायतों में 26 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर अफसरों को सख्त निर्देश BIG BREAKING:रानीपुर में विकास को मिली रफ्तार! नागेश्वर धाम-सक्षम विहार में सड़क निर्माण का शुभारंभ, बेहतर आवागमन की जगी उम्मीद BIG BREAKING:किश्तों के विवाद पर भड़के मोबाइल डीलर, बजाज फाइनेंस कार्यालय का किया घेराव—कोड बंद करने पर आंदोलन की चेतावनी BIG BREAKING:स्वच्छ हरिद्वार को लेकर DM मयूर दीक्षित सख्त, सफाई अभियान की होगी निरंतर मॉनिटरिंग; सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर कार्रवाई के निर्देश BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 दरोगा-एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नई तैनाती
Home » विजय » लालढांग ग्राम पंचायत उपचुनाव में सुनील सिंह बिष्ट ने 2019 मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

लालढांग ग्राम पंचायत उपचुनाव में सुनील सिंह बिष्ट ने 2019 मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। हरिद्वार जनपद के बहादराबाद विकासखंड के अंतर्गत आने वाली लालढांग ग्राम पंचायत में हुए उपचुनाव में मतदाताओं ने एक बार फिर लोकतंत्र के प्रति अपनी आस्था जताई। शनिवार सुबह से मतगणना का कार्य शुरू हुआ, जिसमें कुल पाँच प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हुआ। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई मतगणना में शुरुआती रुझानों से ही यह स्पष्ट हो गया था कि सुनील सिंह बिष्ट आगे चल रहे हैं।सुनील सिंह बिष्ट को कुल 2466 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रिहान को केवल 447 वोट मिले। इस तरह बिष्ट ने 2019 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की। अन्य तीन प्रत्याशी पीछे रह गए और उन्हें उल्लेखनीय समर्थन नहीं मिल सका।जीत के बाद गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। सुनील सिंह बिष्ट के समर्थकों और ग्रामीणों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। विजय जुलूस के दौरान ग्रामीणों ने जीत की खुशी में नारे लगाए और मिठाइयाँ बांटी गईं। इस अवसर पर बिष्ट ने कहा कि यह जीत पूरे गांव की है और वह सभी वर्गों के लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने ग्राम पंचायत की व्यवस्थाओं में सुधार लाने, सफाई, पेयजल, सड़क और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने की दिशा में कार्य करने का वादा किया।बहादराबाद विकासखंड अधिकारी मानस मित्तल ने विजय प्रत्याशी सुनील सिंह बिष्ट को अधिकृत प्रमाणपत्र सौंपा और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन अधिकारियों, सुरक्षाकर्मियों और ग्रामवासियों की सराहना की।

इस उपचुनाव में मतदाताओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। बड़ी संख्या में पुरुषों और महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है

कि नए प्रधान के नेतृत्व में गांव का समग्र विकास होगा और स्थानीय समस्याओं का समाधान तेजी से किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 1 4 2
Users Today : 887
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 1 4 2
Users Today : 887
Users Yesterday : 1179