न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व पर हरिद्वार में सुरक्षा का कड़ा पहरा, SP निशा यादव ने पुलिस फोर्स को किया ब्रीफ, चप्पे-चप्पे पर रहेगी खाकी की नजर! BIG BREAKING:: दीपावली पर संघ के प्रांत कार्यालय पहुंचे सीएम धामी, स्वयंसेवकों संग बांटी खुशियों की मिठास, दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: रानीपुर विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज! ₹6.48 करोड़ से चमकेंगी 7 सड़कों की तस्वीर, 14.725 KM सड़कों को मिली शासन की मंजूरी BIG BREAKING:: दुनिया में चमक रहे उत्तराखण्डियों को देवभूमि का न्योता! 13 नवंबर को सजेगा प्रवासी सम्मेलन का भव्य मंच, CM धामी ने तैयारियों को लेकर कसी कमर BIG BREAKING:: त्योहारों में यात्रियों की जेब पर डाका डालने वालों की खैर नहीं! मनमाना किराया और ओवरलोडिंग पर परिवहन विभाग का चाबुक, 45 वाहन चालकों के चालान BIG BREAKING:: उत्तराखंड को विकास की बड़ी सौगात! अमित शाह और सीएम धामी ने खोला योजनाओं का पिटारा, ₹1475 करोड़ की 62 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
Home » ब्रीफिंग » BIG BREAKING:: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व पर हरिद्वार में सुरक्षा का कड़ा पहरा, SP निशा यादव ने पुलिस फोर्स को किया ब्रीफ, चप्पे-चप्पे पर रहेगी खाकी की नजर!

BIG BREAKING:: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व पर हरिद्वार में सुरक्षा का कड़ा पहरा, SP निशा यादव ने पुलिस फोर्स को किया ब्रीफ, चप्पे-चप्पे पर रहेगी खाकी की नजर!

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । तीर्थ नगरी हरिद्वार में आयोजित होने वाले सोमवती अमावस्या स्नान पर्व-2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज स्थित सभागार में पुलिस अधीक्षक यातायात/ अपराध निशा यादव द्वारा पर्व ड्यूटी में नियुक्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विस्तृत ब्रीफिंग की गई।

हिन्दू धर्म में विशेष महत्व रखने वाले इस पर्व पर हरकी पैड़ी सहित विभिन्न घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सम्पूर्ण मेले का प्रभारी अधिकारी एसपी सिटी को नियुक्त किया गया है।

ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी, एंटी-सबोटाज चेकिंग, अफवाहों की रोकथाम, घाटों पर सुरक्षा, जल पुलिस की तैनाती, संचार व्यवस्था एवं आमजन के साथ शालीन व्यवहार बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

विशेष रूप से हरकी पैड़ी एवं प्रमुख स्नान घाटों पर भीड़ का दबाव बढ़ने की स्थिति में श्रद्धालुओं को वैकल्पिक घाटों की ओर डायवर्ट करने, जेबकतरों एवं उठाईगिरों पर निगरानी रखने, रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने तथा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतत समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

ब्रीफिंग के दौरान दिए गए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश-

1. सोमवती अमावस्या पर्व के अवसर पर मेला क्षेत्र को 02 सुपर जोन, 14 जोन एवं 44 सैक्टर में विभाजित किया गया है। जनपद के रेलवे स्टेशन, हरकी पैड़ी आदि स्नान स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतते हुए किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु दिखने पर संयत रहकर तत्काल BDS टीम व श्वान दल से सम्पर्क स्थापित करें व लगातार एण्टीसबोटाज एवं फिस्किंग की कार्यवाही की जाए।

ALSO READ  "अमित शाह के हरिद्वार दौरे पर सुरक्षा का महाकवच ???? पुलिस लाइन रोशनाबाद में VVIP ब्रीफिंग, डीजी–एडीजी–आईजी से लेकर जिलाधिकारी तक मैदान में जीरो टॉलरेंस अलर्ट पर हरिद्वार पुलिस, हजारों जवान–विशेष बल तैनात"

2. ⁠मेले मे बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु अभियान चलाया गया है तथा संदिग्ध व्यक्तियों/संदिग्ध वाहनों की चैकिंग की कार्यवाही भी करायी गई है। फिर भी मेले के दौरान इस प्रकार की घटनाओं की रोकथाम हेतु जनपद में प्रवेश करने वाले तथा जनपद से प्रस्थान करने वाले सभी वाहनों की चैंकिंग की जाएगी कि कहीं पर कोई संदिग्ध वस्तु तो छुपाकर नहीं रखी गई है।

3. ⁠ड्यूटी पर नियुक्त प्रत्येक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी को यह मालूम होना चाहिये कि उसकी ड्यूटी क्या है, उसे क्या करना है और क्या नहीं करना है, उसके निकटवर्ती पुलिस कर्मी एवं महत्वपूर्ण नम्बर उसके पास अवश्य हों। साथ ही कोई अधिकारी/कर्मचारी ड्युटी के दोरान अनावश्यक रूप से मोबाईल फोन का प्रयोग नही करेगा।

4. ⁠पूर्व में जारी ट्रैफिक प्लान सभी को स्पष्ट रूप से मालूम होना चाहिये। जिससे कि वाहनो को सही मार्ग पर रवाना कर भीड़ को नियन्त्रित किया जा सके।

5. ⁠मेले के दोरान किसी भी तरह की अफवाहों को न फैलने दें। चेतक/ मोबाईल वाहन निरन्तर अपने-अपने क्षेत्र मे भ्रमण पर रहेगे व गडबडी फैलाने वाले तत्वों पर सतर्कता दृष्टिग रखते हुये अपने उच्चाधिकारियों को सूचित करेंगे।

6. ⁠समस्त जोनल प्रभारी/सैक्टर प्रभारी ड्यूटी स्थल पर कर्मचारीगण को उसकी ड्यूटी के विषय में भंली भांति ब्रीफ कर लें। यदि कर्मचारी को अपनी ड्यूटी के सम्बन्ध में कोई भी भ्रम हो तो अपने उच्चाधिकारी से अवश्य पूछे।

7. ⁠व्यवहार शालीन एव दृढ हो यह सुनिश्चित कर लिया जाय। पुलिसकर्मी से आमजन को बहुत अपेक्षायें होती हैं, इसलिए ऐसा कोई भी कार्य या व्यवहार न करें जिससे आप स्वयं ही समस्या एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने का मुद्दा बन जायें।

ALSO READ  BIG BREAKING:: बागेश्वर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, एसपी जितेन्द्र मेहरा ने संभाली कमान

8. ⁠सैक्टर अधिकारी एवं जोनल अधिकारी अपने अधीनस्थों के साथ आज शाम ही अपने-अपने सैक्टरो मे गोष्ठी कर डयूटी मे आने वाली समस्या का निराकरण करें।

9. ⁠ड़यूटी पर नियुक्त सभी अधिकारी एंव कर्मचारीगण आपस में कम्यूनिकेशन बनायें रखें, लगातार सम्पर्क में रहें, महत्वपूर्ण सूचनाओं को आपस में लगातार साझा करते रहें।

10. रात्रि में ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस बल किसी भी दशा में मुख्य सड़क मार्ग पर वाहनों को अनावश्यक रूप से पार्क न होने दें।

11. मेले ड्यूटी में नियुक्त सभी अधि0 अपने सीमावर्ती सैक्टर व जोनल प्रभारियों का मोबाईल नम्बर, जल पुलिस, बम स्क्वायड प्रभारी आदि महत्वपूर्ण नम्बरों को अपने पास अवश्य रखें व अपने प्रतिस्थानी के आने पर ही अपनी डियूटी प्वाइंट छोडें

12. ⁠स्नान पर्व के दिन प्रातः दो बजे ही घाटों पर सो रहे श्रद्धालुओं को जगाकर घाटों को खाली कर दिया जाये जिससे कि श्रद्धालुगण आसानी से स्नान कर अपने गन्तव्य के लिये रवाना हो सकें

13. ⁠जेब कतरों एंव उठाईगिरों परसतर्क दृष्टि रखने हेतु सादे वस्त्रों में नियुक्त फोर्स निरन्तर घाटों एंव भीड़ भाड वाले स्थानों पर भ्रमणशील रहेगें।

14. ⁠Ins. LIU संवेदनशील स्थानो पर अभिसूचना कर्मियो को नियुक्त कर लाभप्रद सूचना से अवगत कराना सुनिश्चित करेगें।

15. हरकी पैडी स्थल के प्रमुख स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होने की दशा में भीड को अन्य घाटों पर डायवर्ट कराया जाये।

16. ⁠श्रद्धालुओं के स्नान करते समय घाटों पर फिसलने, डूबने व बहने की दशा में उनके बचाव हेतु जल पुलिस के जवान रोकथाम एवं बचाव कार्य करेगें।

17. ⁠हरकी पैड़ी की और आने वाले प्रत्येक पुल के दोनों किनारों पर नियुक्त पुलिस बल को रस्से दिये जायें ताकि श्रद्धालुओं की आकस्मिक भीड़ होने पर हरकी पैडी के निकट घाटों पर भीड को डायवर्ट किया जा सके।

ALSO READ  “वैशाखी स्नान व सद्भावना सम्मेलन पर हरिद्वार में हाई अलर्ट: DM–SSP की कड़ी ब्रीफिंग, 10 जोन-33 सेक्टर में सख्त पहरा, CCTV-डॉग स्क्वॉड से लेकर जल पुलिस तक चाक-चौबंद सुरक्षा—श्रद्धालुओं की सुरक्षा में हरिद्वार पुलिस पूरी तरह मुस्तैद!”

उक्त अवसर पर पुलिस एवं प्रशासन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेl

पुलिस फोर्स-

अपर पुलिस अधीक्षक – 02

पुलिस उपाधीक्षक- 07

निरीक्षक/थानाध्यक्ष/व०उ०नि०- 23

उपनिरीक्षक/अ०उ०नि०- 73

महिला उ०नि०-11

मुख्य आरक्षी/आरक्षी-206

महिला मुख्य आरक्षी/ आरक्षी -58

यातायात पुलिस- 08

निरीक्षक यातायात -02

उ०नि०/ अ०उ०नि० यातायात -16

मुख्यआरक्षी /आरक्षी यातायात -26

अभिसूचना ईकाई- 10

बी.डी.एस. टीम/डॉग स्कवॉड -02 टीम

घुड़सवार पुलिस -04 टीम

जल पुलिस -16 कर्म०गण

पीएसी -3 कम्पनी 01 प्लाटून

उ०नि० प्रशिक्षु पीटीसी-157

रिक्रूट आरक्षी 40 पीएसी -100

होमगार्ड जवान -250

पी०आर०डी० जवान -250

फायर -14 कर्मी

मेला क्षेत्र में परिजनों से बिछुडने वाले श्रद्वालुओं की सहायता हेतु सीसीआर पर खोया-पाया केन्द्र की स्थापना की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 5 3 8 6
Users Today : 57
Users Yesterday : 277
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 5 3 8 6
Users Today : 57
Users Yesterday : 277