न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल-2026 की भव्य तैयारी शुरू, देश-विदेश के पर्यटकों को मिलेगा संस्कृति, विरासत और मनोरंजन का अनूठा संगम! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में विकास को बड़ी रफ्तार! ₹758 करोड़ की दो बड़ी परियोजनाओं समेत पांच प्रस्तावों पर मुहर, कुंभ-2027 की सफाई व्यवस्था के लिए ₹25 करोड़ मंजूर BIG BREAKING:: उत्तराखंड के पांच जिलों में कल मौसम का ऑरेंज अलर्ट, गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी BIG BREAKING:: बीएचईएल की सराहनीय पहल: रोशनाबाद के 450 बच्चों को बांटी निःशुल्क पोषण सामग्री, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश BIG BREAKING:: चांद का इंतजार भी, जमानत का इंतजार भी! उर्मिला सनावर की कोर्ट में अगली तारीख 31 अक्टूबर, फिलहाल जेल से ही करना होगा इंतजार! BIG BREAKING:: हरिद्वार में 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन का आगाज, राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन बोले—भारतीय ज्ञान परंपरा में छिपा है मानव कल्याण और सामाजिक सद्भाव का संदेश
Home » ब्रीफिंग » “अमित शाह के हरिद्वार दौरे पर सुरक्षा का महाकवच ???? पुलिस लाइन रोशनाबाद में VVIP ब्रीफिंग, डीजी–एडीजी–आईजी से लेकर जिलाधिकारी तक मैदान में जीरो टॉलरेंस अलर्ट पर हरिद्वार पुलिस, हजारों जवान–विशेष बल तैनात”

“अमित शाह के हरिद्वार दौरे पर सुरक्षा का महाकवच ???? पुलिस लाइन रोशनाबाद में VVIP ब्रीफिंग, डीजी–एडीजी–आईजी से लेकर जिलाधिकारी तक मैदान में जीरो टॉलरेंस अलर्ट पर हरिद्वार पुलिस, हजारों जवान–विशेष बल तैनात”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । गृहमंत्री भारत सरकार के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत आज ड्यूटी में नियुक्त पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारीगण को उपस्थित सभी उच्चाधिकारीगण द्वारा संयुक्त रूप से ब्रीफ करते हुए अपने-अपने अनुभव से उक्त VVIP प्रोग्राम को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु महत्वपूर्ण जानकारियां व आदेश निर्देश दिए गए, जिससे कि समय से तैयारी समय से पूर्ण कर दुरस्त कर दी जाएl पुलिस महानिर्देशक अभिसूचना द्वारा अवगत कराया कि हमें इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को जीरो टॉलेंस को लेकर निर्विघन सम्पन कराना है किसी भी प्रकार से किसी भी कर्मी को किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होती है तो वह उसे अपने उच्चाधिकारियों तक अवश्य पहुंचाए हमारा उदेश्य ड्यूटी के साथ-साथ उच्च कोटी का व्यवहार व टर्नआउट होना आवश्यक है क्योंकि हम वर्दी में हैं हमसे हर किसी की अपेक्षा होती है और हमारे द्वारा किसी भी प्रकार का गलत कार्य करने पर वह साफ दिखाई देता है ।फोर्स से मुखातिब होते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा बताया गया कि जनपद में तीन स्थानों पर वीवीआईपी कार्यक्रम प्रस्तावित है। सभी ऑफिसर्स समय समय से अपने ड्युटी एरिया में पहुंचकर सभी नियुक्त फोर्स को चैक करें व किसी भी कर्मचारी को ड्युटी के सम्बन्ध में शंका का मौके पर ही निवारण किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यह ड्यूटी काफी महत्वपूर्ण है इसलिए हमें सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन करना है। ड्यूटी में किसी भी स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी लोग एक दूसरे से समन्वय बनाकर इस कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराए जाने से योगदान देंगे।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित हरिद्वार ने समस्त पुलिस एवं प्रशासनिक ड्यूटीरत अधिकारी एवं कर्मचारी को अवगत कराया कि सभी लोग आपसी समन्वय बनाकर महत्वपूर्ण सूचनाओं का समय से आदान -प्रदान कर सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण करवाना है किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो अपने लिंक ऑफिसर को तत्काल सूचित करवाएंगे l अभी तक जो कार्य होने है वह सभी कार्य आज सायं तक सभी अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर उसको दुरुस्त करवाया जाये । उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जो जिम्मेदारी जिस अधिकारी को दी गई है उसका निर्वहन संवेदनशील के साथ करें।ब्रीफिंग में अपने संबोधन के दौरान एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी0मुरुगेशन द्वारा पूर्व में हुए वीवीआईपी मुवमेंट को लेकर अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि सभी प्वाइंट ये इंश्योर करें कि बिना पास एँव चैकिंग के कोई भी कार्यक्रम एंव प्रवास स्थल पर प्रवेश नही करेगा। सभी अधिकारी/कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी प्वाइंट्स की “क्या करना है” की अच्छे से जानकारी होनी चाहिए, हम सभी को वीवीआई पी का प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन करना है। तथा यह ड्यूटी काफी लम्बी है जिस हेतु समस्त फोर्स को खाने एंव रहने की प्रयाप्त व्यवस्था करवाई जाये कोई भी ड्यूटीरत कर्मचारी किसी भी प्रकार का नशा नहीं करेगे किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर वह स्वयं अपने कृत के लिए जिम्मेदार रहेंगे।अतिविशिष्ट महानुभाव के जनपद आगमन पर कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था एवं वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही न हो सभी लोग बनाए गए रूट प्लान के अनुसार प्रभावी यातायात व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगेlब्रीफिंग के दौरान एसपी क्राइम द्वारा सभी ट्रैफिक कर्मियों को पंक्चुअल रहने और सतर्कता से ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया, तथा फ्लीट मूवमेंट के समय सभी लोग एक दूसरे से कोऑर्डिनेशन बनाकर अपने-अपने क्षेत्र में पास करवाना सुनिश्चित करेंगे lउक्त ब्रीफिंग कार्यक्रम पुलिस मुख्यालय/ जनपद वाहनियों से आए अधिकारी एवं जनपद के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी अन्य अधिकारी / कर्मचारी गण सम्मिलित हुए।ब्रीफिंग के दौरान दिए गए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश-

ALSO READ  BIG BREAKING:: बागेश्वर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, एसपी जितेन्द्र मेहरा ने संभाली कमान

हमें केवल एक पॉइंट पर खड़ा नहीं होना है बल्कि अपने चारों तरफ क्या हो रहा है, इसकी जानकारी भी रहनी है।

अपना पहचान पत्र साथ में रखें। किसी भी प्रकार से अनावश्यक वार्ता अथवा मोबाइल का प्रयोग न करें।कार्यक्रम समाप्त होने का आदेश जारी होने तक किसी भी दशा में ड्यूटी पॉइंट कदापि न छोड़ें।

कोई भी समस्या अथवा जानकारी के अभाव होने पर उक्त बिन्दु अपने उच्चाधिकारी के संज्ञान में लाएं। मौके पर ही उसका समाधान किया जाए।कार्यक्रम स्थल पर नियुक्त पुलिस फोर्स का ध्यान कार्यक्रम पर नहीं बल्कि उसके आस-पास क्या प्रतिक्रिया हो रही है, पर होना जरूरी है।

कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए पास जारी किए गए हैं। बिना पास किसी भी प्रकार का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।

समय से अपनी ड्यूटी पॉइंट कर पहुँच कर अपने ड्यूटी प्रभारी को अपनी ड्यूटी के आगमन की रिपोर्ट दें।

कोई असमंजस होने पर अपनी ड्यूटी को प्रभारी अधिकारी से भली भाँति समझ लें।

ड्यूटी स्थल पर पहुँचने पर अपने आसपास भली भांति चेक कर ले। किसी भी संदिग्ध गतिविधि लगने पर तत्काल अपने प्रभारी अधिकारी को सूचना दें।

वीवीआई मूवमेंट के दौरान वीआईपी की और न देखें बल्कि जानता की ओर रूख रखें और सतर्क रहें।

वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था में जो पुलिस बल नियुक्त किया गया उसका विवरण अलग से उपलब्ध

पुलिस अधीक्षक- 9, अपर पुलिस अधीक्षक-08, पुलिस उपाधीक्षक-13,

मुख्य अग्निशमन- 01, निरीक्षक/व० उ०नि०-20, उ०नि० / अ० उ०नि०-59,

म०उ०नि०-3, हे०कां०/कां०-507, म०का-37,

यातायात पुलिस

निरीक्षक- 6, उ०नि०/ 24, हे०कां०/- 43

अभिसूचना इकाई बल

निरीक्षक / व०उ०नि०-04, उ०नि० / अ०उ०नि०-28, म०उ०नि०-7, हे०कां०/कां०-105,म०कां०-13

ALSO READ  "NEET-2026 पर हरिद्वार पुलिस का सुरक्षा कवच: 12 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी, 5 जोन-12 सेक्टर में बंटा जनपद, नकल माफियाओं और संदिग्धों पर रहेगी पैनी नजर"

अग्निशमन बल-26

FSO-03, FSSO-02, LFM-15, CDR-13, FM-46, Fire Tender-12, MINI HIGH PRESSURE-02

पीएसी बल- 04 कम्पनी डेढ सेक्शन।

ए०टी०एस०-02 टीम

जल पुलिस -02 टीम मय रॉफ्ट उपकरण।

जनपद बी०डी०एस०-01 टीम मय उपकरण।

एनडीआरएफ- 01 टीम मय रॉफ्ट उपकरण।

एसडीआरएफ –02 सब टीम मय रॉफ्ट उपकरण।

क्रेन- 05 क्रेन मय चालक ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 1 5 5
Users Today : 46
Users Yesterday : 1019
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 1 5 5
Users Today : 46
Users Yesterday : 1019