न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: विधायक आदेश चौहान ने रानीपुर को दिलाई ₹80 करोड़ की सीवर परियोजना की सौगात, 35 किलोमीटर लाइन का निर्माण शुरू BIG BREAKING:: 2027 के रण के लिए युवा कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल! रानीपुर में पंचायत स्तर पर संगठन मजबूत करने की तैयारी तेज, भाजपा को घेरने की बनी रणनीति BIG BREAKING:: सिडकुल की सड़कों को समझ लिया था पार्किंग का अड्डा! परिवहन विभाग ने 45 भारी वाहनों का काटा चालान, ब्लैकलिस्ट कर सिखाया सबक! BIG BREAKING:: पीएम मोदी से मिले सीएम धामी, देवभूमि की संस्कृति और स्थानीय उत्पादों की भेंट से दिलाई उत्तराखंड की खास पहचान BIG BREAKING:: योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर CM धामी ने जताया गहरा शोक, बोले– माँ का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे अनमोल पूंजी BIG BREAKING:: कनखल में ओवरलोड गन्ने का ट्रक बना काल! दो कारों को रौंदकर पलटा, गन्नों के ढेर में दबीं गाड़ियां, बाल-बाल बची जान
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING:: दूध का नाम, तेल का काम! रुड़की में ‘पनीर फैक्ट्री’ पर छापा, पामोलीन-स्किम्ड मिल्क पाउडर से बन रहा था खेल!

BIG BREAKING:: दूध का नाम, तेल का काम! रुड़की में ‘पनीर फैक्ट्री’ पर छापा, पामोलीन-स्किम्ड मिल्क पाउडर से बन रहा था खेल!

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 04 अक्टूबर 2026। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार देर रात रुड़की ब्लॉक के नन्हेड़ा अनेतपुर क्षेत्र में पनीर निर्माण इकाई पर छापेमार कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित एनालॉग पनीर के निर्माण का मामला पकड़ा। टीम ने मौके से पामोलीन ऑयल, स्किम्ड मिल्क पाउडर और बड़ी मात्रा में सेमी प्रोसेस्ड पनीर बरामद किया। कार्रवाई के बाद निर्माण इकाई को अग्रिम आदेश तक बंद करा दिया गया है।यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखण्ड विनय शंकर पाण्डेय और जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में की गई। 03 अक्टूबर की रात उपायुक्त गढ़वाल मंडल आर.एस. रावत के नेतृत्व में सहायक आयुक्त हरिद्वार महिमानंद जोशी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन व पवन कुमार की टीम ने एसपी देहात अभय प्रताप सिंह के सहयोग से उपलब्ध पुलिस बल के साथ नन्हेड़ा अनेतपुर स्थित पनीर निर्माण इकाई का निरीक्षण किया।छापेमार कार्रवाई के दौरान पनीर निर्माता आजाद पुत्र ईसाक को कथित तौर पर उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रतिबंधित एनालॉग पनीर का निर्माण, संग्रह और विक्रय करते पाया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण स्थल से करीब 20 किलो पामोलीन ऑयल और 30 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर बरामद किया गया। विभाग के अनुसार, पूछताछ में निर्माता ने पामोलीन ऑयल और स्किम्ड मिल्क पाउडर से पनीर तैयार करने की बात स्वीकार की। बताया गया कि तैयार पनीर को बाजार में करीब 240 रुपये प्रति किलो की दर से बेचा जाता था।मौके पर कार्रवाई करते हुए करीब 2 क्विंटल सेमी प्रोसेस्ड पनीर और 20 किलो पामोलीन ऑयल को नष्ट कराया गया, जबकि स्किम्ड मिल्क पाउडर को सीज कर जब्त कर लिया गया। प्रतिबंधित खाद्य पदार्थ एनालॉग पनीर के निर्माण के चलते संबंधित पनीर निर्माण इकाई को अग्रिम आदेश तक बंद करा दिया गया है।खाद्य सुरक्षा विभाग ने पनीर निर्माता के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही मौके से खुले पनीर, खुले पामोलीन ऑयल और स्किम्ड मिल्क पाउडर के तीन विधिक नमूने लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजा गया है। प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ  “ऑपरेशन कालनेमि में श्यामपुर पुलिस का प्रहार! ढोंग की चादर ओढ़े 4 नकली बाबा बेनकाब — जादू-टोना दिखाकर ठग रहे थे जनता”

कार्रवाई में एडीपीओ सत्यपाल सिंह, कांस्टेबल सुधीर कुमार, योगेंद्र सिंह, परीक्षित, सोनू पुरी तथा महिला कांस्टेबल रोमा और निर्मला सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई से मिलावटखोरी और प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों का निर्माण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 5 3 4 5
Users Today : 188
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 5 3 4 5
Users Today : 188
Users Yesterday : 930