न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज BIG BREAKING:इंसानियत की मिसाल: डा. कुर्बान अली कपासी की अंतिम इच्छा का हिंदू सहयोगियों ने रखा मान, ज्वालापुर कब्रिस्तान में पूरे सम्मान से कराया सुपुर्द-ए-खाक
Home » Uncategorized » “ऑपरेशन कालनेमि में श्यामपुर पुलिस का प्रहार! ढोंग की चादर ओढ़े 4 नकली बाबा बेनकाब — जादू-टोना दिखाकर ठग रहे थे जनता”

“ऑपरेशन कालनेमि में श्यामपुर पुलिस का प्रहार! ढोंग की चादर ओढ़े 4 नकली बाबा बेनकाब — जादू-टोना दिखाकर ठग रहे थे जनता”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मुख्यमंत्री के निर्देश पर चल रहे ऑपरेशन कालनेमि के तहत ढोंगी और बहरूपिए बाबाओं पर हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना श्यामपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार ऐसे बाबाओं को गिरफ्तार किया है, जो साधु-संत बनकर लोगों को ठगने का काम कर रहे थे। ये सभी आरोपी तंत्र-मंत्र, जादू-टोना जैसी झूठी कलाओं का प्रदर्शन कर स्थानीय लोगों और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते थे।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में योगेश (52), शिवकुमार वर्मा (55), जयेश मिश्रा (59) और भावराव (59) शामिल हैं। ये सभी व्यक्ति विभिन्न स्थानों पर साधु का वेश धारण कर भोली-भाली जनता को झांसे में लेकर उनसे धन की ठगी करते थे।एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान का उद्देश्य प्रदेश में ऐसे फर्जी साधुओं और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों को ठगने वाले गिरोहों पर लगाम लगाना है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 172(2) बी.एन.एस.एस. के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।इस कार्रवाई में म0उ0नि0 अंजना चौहान, का0 राजवीर सिंह और का0 अनिल रावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। थाना श्यामपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि ऐसे ढोंगी बाबाओं से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

 

ALSO READ  “नंबर प्लेट मोड़ी, रफ्तार भी तोड़ी—नहर पटरी पर भागते चोरों को बहादराबाद पुलिस ने ऐसे दबोचा, ‘चोरी की सवारी’ संग पूरा खेल किया फिनिश!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 7 0 3
Users Today : 448
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 7 0 3
Users Today : 448
Users Yesterday : 1179