“ऑपरेशन कालनेमि में श्यामपुर पुलिस का प्रहार! ढोंग की चादर ओढ़े 4 नकली बाबा बेनकाब — जादू-टोना दिखाकर ठग रहे थे जनता”
(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मुख्यमंत्री के निर्देश पर चल रहे ऑपरेशन कालनेमि के तहत ढोंगी और बहरूपिए बाबाओं पर हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना श्यामपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार ऐसे बाबाओं को गिरफ्तार किया है, जो साधु-संत बनकर लोगों को ठगने का काम कर रहे थे।…













