हरिद्वार पुलिस मुख्यालय में भावनाओं का संगम: जगह-जगह सेवा की मिसाल बने निरीक्षक नीरज यादव को मिला यादगार विदाई सम्मान, एसएसपी डोबाल बोले– ‘समर्पण और ईमानदारी ही आपकी पहचान’
(शहजाद अली हरिद्वार ) हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी स्थानान्तरण आदेश के तहत जनपद हरिद्वार में तैनात निरीक्षक अभिसूचना नीरज यादव का स्थानान्तरण हेडक्वार्टर देहरादून कर दिया गया है। इस अवसर पर शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों सहित पुलिस कर्मियों ने बड़ी संख्या में…













