
BIG BREAKING:इंसानियत की मिसाल: डा. कुर्बान अली कपासी की अंतिम इच्छा का हिंदू सहयोगियों ने रखा मान, ज्वालापुर कब्रिस्तान में पूरे सम्मान से कराया सुपुर्द-ए-खाक
(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 30 अगस्त। ऋषिकेश के शीशम झाड़ी स्थित स्वामी दयानंद आश्रम में करीब 15 वर्षों से होम्योपैथिक चिकित्सक के रूप में जनसेवा कर रहे डा. कुर्बान अली कपासी के निधन के बाद उनके हिंदू सहयोगियों ने इंसानियत और सामाजिक सद्भाव की अनूठी मिसाल पेश की। मूलरूप से महाराष्ट्र निवासी और आजीवन अविवाहित रहे



















