न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज! BIG breaking:: गणेशपुर में धंसती सड़कें, दरकते मकान… कांग्रेस का जल संस्थान पर हल्लाबोल, ADB के कामों में घोटाले का आरोप BIG Breaking:: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर अफसरों को सीधा अल्टीमेटम! 36 दिन से अटकी शिकायतें अब होंगी फटाफट निस्तारित BIG BREAKING:: गणेशपुर में दिनदहाड़े सनसनी! युवक ने गर्दन पर चाकू से किया वार, पुलिस ने समय रहते पहुंचाया अस्पताल
Home » विदाई » केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद पायलट राजवीर सिंह चौहान को अंतिम विदाई, पत्नी दीपिका ने उठाया अपने ‘वीर’ की तस्वीर का साथ

केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद पायलट राजवीर सिंह चौहान को अंतिम विदाई, पत्नी दीपिका ने उठाया अपने ‘वीर’ की तस्वीर का साथ

(शहजाद अली हरिद्वार)जयपुर। केदारनाथ के गौरीकुंड में रविवार को हुए हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए पायलट राजवीर सिंह चौहान का मंगलवार को जयपुर में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए, लेकिन सबसे भावुक क्षण वह था जब उनकी पत्नी लेफ्टिनेंट कर्नल दीपिका चौहान, आर्मी यूनिफॉर्म में, अपने पति की तस्वीर हाथ में लिए अंतिम सफर में सबसे आगे चल रही थीं।राजवीर सिंह चौहान भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल रह चुके थे और पिछले साल ही सेना से रिटायर होकर निजी क्षेत्र में हेलीकॉप्टर पायलट के रूप में कार्य कर रहे थे। उन्होंने देश की सेवा करते हुए कई साहसी मिशन पूरे किए। दुर्घटना के समय वह श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ के लिए उड़ान भर रहे थे। सुबह 5:20 बजे उन्होंने कंट्रोल रूम को आखिरी संदेश भेजा: “लैंडिंग के लिए लेफ्ट टर्न कर रहा हूं”, जो उनकी अंतिम उड़ान बन गई।

राजवीर का पार्थिव शरीर सोमवार रात जयपुर लाया गया। उनके घर के बाहर श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। अंतिम दर्शन के वक्त पत्नी दीपिका अपने पति के पार्थिव शरीर से लिपट कर फूट-फूट कर रो पड़ीं। उनके माता-पिता, भाई और परिवार के अन्य सदस्य भी इस असहनीय क्षति से टूट चुके हैं।

राजवीर की शादी को 14 वर्ष हो चुके थे और कुछ ही महीने पहले वे जुड़वां बच्चों के पिता बने थे। इसी महीने बच्चों के जन्मोत्सव और माता-पिता की शादी की सालगिरह मनाने की तैयारी थी। लेकिन नियति ने सबकुछ छीन लिया।

राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे और राजवीर के बलिदान को राष्ट्र के लिए अमूल्य बताया।
पड़ोसियों और जानने वालों के अनुसार, राजवीर एक विनम्र, प्रेरणादायक और मददगार व्यक्ति थे। वे युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते थे और खुद मिसाल बनते थे।

ALSO READ  हरिद्वार पुलिस मुख्यालय में भावनाओं का संगम: जगह-जगह सेवा की मिसाल बने निरीक्षक नीरज यादव को मिला यादगार विदाई सम्मान, एसएसपी डोबाल बोले– ‘समर्पण और ईमानदारी ही आपकी पहचान’

हमने न सिर्फ एक कुशल पायलट को खोया है, बल्कि एक सच्चे राष्ट्रभक्त, एक जिम्मेदार पिता, और संवेदनशील इंसान को भी खो दिया है। उनके बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा।

 

Share This

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 7 1 6
Users Today : 773
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 7 1 6
Users Today : 773
Users Yesterday : 886