न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बागेश्वर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, एसपी जितेन्द्र मेहरा ने संभाली कमान BIG BREAKING:: हरिद्वार में 12 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कुंभ 2027 की तैयारियों और विधानसभा सत्र की तारीख पर होगा बड़ा मंथन! BIG BREAKING:: GST काउंसिल के 5 बड़े फैसले, कारोबारियों को राहत और रिफंड प्रक्रिया होगी तेज, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान BIG BREAKING:: पिथौरागढ़ कोर्ट परिसर में बनेगी तीन मंजिला पार्किंग, 43 गाड़ियों को मिलेगी जगह; दो लिफ्ट से भी होगी सुविधा، सीएम धामी के निर्देशों पर तेज हुई कवायद! BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की मुलाकात, प्रदेश के समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा BIG BREAKING:: सीएम धामी ने किया प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का विमोचन, बोले—लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है पत्रकारिता
Home » विदाई » “राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए भुवन चंद्र खंडूरी, खड़खड़ी घाट पर उमड़ा जनसैलाब… नम आंखों से दी गई ‘ईमानदार राजनीति’ के प्रहरी को अंतिम विदाई”

“राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए भुवन चंद्र खंडूरी, खड़खड़ी घाट पर उमड़ा जनसैलाब… नम आंखों से दी गई ‘ईमानदार राजनीति’ के प्रहरी को अंतिम विदाई”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भुवन चंद्र खंडूरी को मंगलवार को हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट पर राजकीय एवं सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। पूरे राजकीय सम्मान के बीच जैसे ही उनकी अंतिम यात्रा खड़खड़ी घाट पहुंची, वहां मौजूद हजारों लोगों की आंखें नम हो गईं। सेना के जवानों ने सलामी दी और पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

“उत्तराखंड ने आज अपना एक ईमानदार प्रहरी खो दिया”

अंतिम विदाई में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत प्रदेश और देश की राजनीति से जुड़े कई बड़े नेता मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और आम लोगों की भारी भीड़ ने भी अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।खंडूरी के पुत्र मनीष खंडूरी ने अंतिम संस्कार की सभी रस्में पूरी कीं। इस दौरान घाट पर गमगीन माहौल बना रहा और हर किसी की जुबान पर खंडूरी जी की सादगी, ईमानदारी और अनुशासित जीवनशैली की चर्चा सुनाई दी।

“सादगी और ईमानदारी की मिसाल थे खंडूरी”

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भुवन चंद्र खंडूरी का निधन उत्तराखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि खंडूरी जी ने अपने राजनीतिक जीवन में जिस पारदर्शिता और सादगी को अपनाया, वह आज भी राजनीति में आदर्श मानी जाती है। धामी ने कहा कि उनका व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहाकि खंडूरी जी का जाना केवल उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश की राजनीति के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री और मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने कई ऐतिहासिक कार्य किए, जिन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।

ALSO READ  "32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित"

“ईमानदारी की राजनीति का एक मजबूत अध्याय हुआ समाप्त”

खड़खड़ी श्मशान घाट पर अंतिम विदाई के दौरान कई नेताओं और समर्थकों की आंखें नम दिखाई दीं। सैन्य पृष्ठभूमि से राजनीति में आए भुवन चंद्र खंडूरी को एक अनुशासित, साफ छवि और जनहित के लिए समर्पित नेता के रूप में याद किया जाता रहा। उनके निधन से उत्तराखंड की राजनीति में एक ऐसा खालीपन पैदा हुआ है, जिसे भर पाना आसान नहीं माना जा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 0 6 1
Users Today : 413
Users Yesterday : 836
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 0 6 1
Users Today : 413
Users Yesterday : 836