न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:पिथौरागढ़ की ऐतिहासिक हिलजात्रा में गूंजा संस्कृति का गौरव, CM धामी बोले—“आस्था और परंपरा की यह विरासत पीढ़ियों तक रहेगी कायम” Big breaking:जनसमस्याओं पर CM धामी का बड़ा एक्शन, मुख्य सेवक सदन में सुनी जनता की फरियाद—अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश “Big breaking:कुंभ 2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, 57 करोड़ की योजनाओं पर मुहर; मंडलायुक्त ने निर्माण कार्यों का लिया जायजा” Big breaking:सावन के अंतिम सोमवार पर हरिद्वार को मिली शिवमय सौगात, ॐ पुल के पास 21 फीट ऊंची भव्य शिव प्रतिमा का लोकार्पण Big breaking”बरसात थमते ही रुड़की की सड़कों का होगा कायाकल्प, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने शुरू कराया निर्माण कार्य” Big breaking:हरिद्वार में चैन स्नेचिंग गैंग का पर्दाफाश! बाइक सवार दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, महिला के गले से झपटी चेन बरामद
Home » अभियान » “जिलाधिकारी के सख्त निर्देश के बाद एक्शन में प्रशासन, पृथ्वीराज चौक पर चला मेगा सफाई अभियान… घंटों में बदली इलाके की तस्वीर!”

“जिलाधिकारी के सख्त निर्देश के बाद एक्शन में प्रशासन, पृथ्वीराज चौक पर चला मेगा सफाई अभियान… घंटों में बदली इलाके की तस्वीर!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपद को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर बहादराबाद स्थित पृथ्वीराज चौहान चौक पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी महेश बिश्नोई ने किया।

 “स्वच्छ हरिद्वार, स्वस्थ हरिद्वार”

सुबह से शुरू हुए इस अभियान में सफाई कर्मचारियों की टीम ने चौक, सड़क किनारों और आसपास के क्षेत्रों में जमा कूड़े-कचरे को हटाया। लंबे समय से जमा गंदगी को साफ कर क्षेत्र को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया गया। अभियान के दौरान नालियों की सफाई भी कराई गई, जिससे जलभराव और दुर्गंध जैसी समस्याओं से लोगों को राहत मिली।

 “जनभागीदारी से ही बनेगा स्वच्छ शहर”

अपर मुख्य अधिकारी महेश बिश्नोई ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं। प्रशासन का उद्देश्य केवल सफाई कराना ही नहीं, बल्कि लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। उन्होंने कहा कि यदि आमजन सहयोग करें और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाएं, तो शहर को साफ-सुथरा बनाए रखना आसान होगा।

अभियान के दौरान सफाई कर्मचारियों ने सड़क किनारे उगी झाड़ियों और गंदगी को हटाकर क्षेत्र की साफ-सफाई को बेहतर बनाया।स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने भी प्रशासन की इस पहल की सराहना की। लोगों का कहना है कि नियमित सफाई अभियान से क्षेत्र का वातावरण बेहतर होगा और बीमारियों का खतरा भी कम होगा।

 “प्रशासन की मुहिम को मिल रहा जनता का समर्थन”

स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन की इस कार्रवाई को जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि ऐसे अभियान नियमित रूप से चलते रहने चाहिए।प्रशासन ने भी स्पष्ट किया है कि जनपद को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए आगे भी विशेष अभियान जारी रहेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 0 9 5 9
Users Today : 262
Users Yesterday : 555
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 0 9 5 9
Users Today : 262
Users Yesterday : 555