न्यूज़ फ्लैश
“लक्सर में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से 19 वर्षीय किन्नर की मौत, मौके पर मचा हड़कंप” “सेंट मैरी स्कूल में छात्रों को सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम और नशे के खिलाफ किया जागरूक” “रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का बड़ा शिकंजा! नारसन ब्लॉक में 35 हजार की घूस लेते PRD अधिकारी रंगेहाथ गिरफ्तार, मचा हड़कंप” “मृतक को जिंदा दिखाकर जमीन हड़पने की साजिश का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार; बाकी फरार” “सीमाद्वार में जलभराव पर डीएम का बड़ा एक्शन! 24 घंटे में नालियां साफ, डिवाटरिंग शुरू—लापरवाही पर सख्त चेतावनी; न्यूकैंट रोड पर अवैध पार्किंग-अतिक्रमण पर भी चला प्रशासन का डंडा” “होटल-रेस्टोरेंटों में खाद्य सुरक्षा टीम की ताबड़तोड़ छापेमारी, गंदगी और सड़े खाद्य पदार्थ मिले—07 नमूने जांच को भेजे, कई संचालकों को नोटिस”
Home » अभियान » “सेंट मैरी स्कूल में छात्रों को सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम और नशे के खिलाफ किया जागरूक”

“सेंट मैरी स्कूल में छात्रों को सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम और नशे के खिलाफ किया जागरूक”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। यातायात पुलिस हरिद्वार की ओर से सेंट मैरी स्कूल में सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम और नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को सुरक्षित यातायात, साइबर अपराधों से बचाव और नशे जैसी सामाजिक बुराई के प्रति जागरूक करना रहा।कार्यक्रम में सीओ बिपेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट हरिद्वार तथा रेल चौकी प्रभारी ज्वालापुर सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों से संवाद किया। अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सड़क पर जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाने और नियमों का पालन करने की अपील की।

साइबर अपराधों को लेकर अधिकारियों ने विद्यार्थियों को अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, संदिग्ध कॉल और मैसेज से सावधान रहने तथा साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल उचित माध्यम से शिकायत करने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। वहीं, नशे के दुष्प्रभावों पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को इससे दूर रहने और अपने साथियों व आसपास के लोगों को भी नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।अधिकारियों ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और जागरूक विद्यार्थी ही सुरक्षित एवं जिम्मेदार समाज की मजबूत नींव तैयार कर सकते हैं। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और नशामुक्ति का संदेश देकर उन्हें सजग नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 6 1 0 4
Users Today : 649
Users Yesterday : 523
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 6 1 0 4
Users Today : 649
Users Yesterday : 523