न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी तेज, सतपाल महाराज का सख्त निर्देश—समय पर पूरे हों सभी काम, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में न हो कोई चूक! BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल BIG BREAKING:: राजबीर सिंह के नेतृत्व में बीएचईएल में बोनस-एसआईपी पर बीएमकेपी-इंटक का हल्ला बोल, दो दिवसीय जेसीएम बुलाने की मांग BIG BREAKING:: रामलीला के मंच से उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने किया ‘डिजिटल रावण’ पर वार, साइबर ठगों से बचने के लिए जनता को समझाई सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’!
Home » कार्यवाही » जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का कड़ा एक्शन! विशनपुर कुण्डी में जिला खान अधिकारी काज़िम रज़ा की अगुवाई में औचक छापा, अवैध भंडारण सीज – ई-रवन्ना पोर्टल निलंबित, खनन माफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का कड़ा एक्शन! विशनपुर कुण्डी में जिला खान अधिकारी काज़िम रज़ा की अगुवाई में औचक छापा, अवैध भंडारण सीज – ई-रवन्ना पोर्टल निलंबित, खनन माफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 10 अक्टूबर 2025 — जनपद में अवैध खनन और भंडारण पर लगाम लगाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सख्त कदम उठाए हैं। सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने वाली गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से उन्होंने जिला खान अधिकारी काज़िम रज़ा को विभागीय दल के साथ तत्काल छापेमारी के निर्देश दिए। यह कार्रवाई विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर की गई।मौखिक शिकायत के अनुसार, तहसील हरिद्वार के ग्राम विशनपुर कुण्डी में स्थित मै० तिरूपति ग्रामोद्योग संस्थान के पक्ष में स्वीकृत रिटेल भंडारण स्थल पर अवैध भंडारण की सूचना मिली थी। जिलाधिकारी के आदेश पर जिला खान अधिकारी काज़िम रज़ा के नेतृत्व में विभागीय दल ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान रिटेल भंडारण में अनियमितताएं पाए जाने पर उसे मौके पर ही सीज कर दिया गया। साथ ही, ई-रवन्ना पोर्टल को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया, जिससे अवैध भंडारण की आगे की प्रक्रिया रुक सके। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि अवैध खनन और भंडारण में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलेगा।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि सरकार को राजस्व की हानि पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जनपद में अवैध खनन और भंडारण के विरुद्ध सख्त कार्यवाही जारी रखते हुए प्रशासन हर स्तर पर निगरानी करेगा, ताकि ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति न हो।

ALSO READ  पुलिस मुठभेड़ पर सवाल उठाने वाला निकला नशा तस्कर, 21 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 0 1
Users Today : 526
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 0 1
Users Today : 526
Users Yesterday : 496