न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: धामी के जन्मदिन पर मेयर अनीता ललित अग्रवाल की बधाई, बोलीं—CM के नेतृत्व में विकास की रफ्तार तेज BIG BREAKING:: हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, रेस्टोरेंट के किचन में गंदगी के साथ मिले कॉकरोच-चूहे; घी और शहद के भी लिए सैंपल BIG BREAKING:: इंजीनियर्स डे पर रामानंद इंस्टीट्यूट में दिखा तकनीक का दम, श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने AI-ग्रीन टेक्नोलॉजी से देश निर्माण का दिया मंत्र BIG BREAKING:: “हजारों बहनों का आशीर्वाद बना मदन कौशिक की ताकत, बोले—नारी शक्ति ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी” BIG BREAKING:: आठ दशक का इंतजार खत्म, किशाऊ बांध परियोजना पर लगी मुहर! 6 राज्यों के ऐतिहासिक MoU से बदलेगी जल, बिजली और सिंचाई की तस्वीर BIG BREAKING:: 17 सितंबर से हरिद्वार में बजेगा ‘सेवा संकल्प’ का बिगुल, 18 अक्टूबर तक जनसेवा और जागरूकता का महामंच
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING:: हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, रेस्टोरेंट के किचन में गंदगी के साथ मिले कॉकरोच-चूहे; घी और शहद के भी लिए सैंपल

BIG BREAKING:: हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, रेस्टोरेंट के किचन में गंदगी के साथ मिले कॉकरोच-चूहे; घी और शहद के भी लिए सैंपल

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। खाद्य सुरक्षा आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून विनय शंकर पांडेय एवं जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन हरिद्वार की टीम ने नगर निगम क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण एवं नमूना संग्रह अभियान चलाया। अभियान सहायक आयुक्त/अभिहित अधिकारी महिमानंद जोशी के नेतृत्व में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम हरिद्वार कैलाश चंद्र टम्टा द्वारा संचालित किया गया।अभियान के दौरान यात्री की शिकायत के आधार पर श्रवणनाथ नगर, रेलवे रोड स्थित श्री श्याम रेस्टोरेंट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रेस्टोरेंट के किचन में अत्यधिक गंदगी पाई गई। इसके साथ ही परिसर में कॉकरोच और चूहों की सक्रियता भी सामने आई। खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत चालानी कार्रवाई की गई। प्रतिष्ठान से मसाला डोसा का एक विधिक नमूना भी जांच के लिए लिया गया।

ALSO READ  हरिद्वार में दहेज कांड का खुलासा: शादी के 3 साल बाद बहू की हत्या, आरोपी पति सागर खेड़ी पुल से दबोचा गया

निरीक्षण के दौरान रेस्टोरेंट संचालक खाद्य कारोबारकर्ता एवं कार्मिकों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र, पेस्ट कंट्रोल संबंधी अभिलेख तथा पेयजल की जांच रिपोर्ट भी मौके पर प्रस्तुत नहीं कर सके। विभाग ने प्रतिष्ठान में आवश्यक सुधार करने के लिए खाद्य कारोबारकर्ता को एक सप्ताह का समय दिया है। निर्धारित अवधि में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर खाद्य पंजीकरण निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी।इसी क्रम में विकास कॉलोनी, ओल्ड रानीपुर मोड़ के पास स्थित थोक विक्रेता/वितरक फर्म भगवती ट्रेडर्स का भी निरीक्षण किया गया। संदेह के आधार पर प्रतिष्ठान से नंद केसरी ब्रांड गाय के घी एवं गोल्डन क्राउन ब्रांड शहद के विधिक नमूने जांच के लिए लिए गए।

वहीं रानीपुर मोड़ स्थित सूर्या कॉम्प्लेक्स में संचालित बैरागी राजमा चावल रेस्टोरेंट का निरीक्षण करने पर खाद्य पंजीकरण गलत श्रेणी में पाया गया। प्रतिष्ठान द्वारा रेस्टोरेंट के बजाय फुटकर विक्रेता श्रेणी का पंजीकरण प्रस्तुत किया गया। इस मामले में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 की धारा 61 के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

ALSO READ  हरिद्वार में कांवड़ियों का बवाल: साइड लगने पर कार में तोड़फोड़, चालक पर जानलेवा हमला, पुलिस ने तीन हमलावर किए गिरफ्तार

खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए निरीक्षण और नमूना संग्रह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share This

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 1 0 5 3
Users Today : 538
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 1 0 5 3
Users Today : 538
Users Yesterday : 1179