न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी तेज, सतपाल महाराज का सख्त निर्देश—समय पर पूरे हों सभी काम, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में न हो कोई चूक! BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल BIG BREAKING:: राजबीर सिंह के नेतृत्व में बीएचईएल में बोनस-एसआईपी पर बीएमकेपी-इंटक का हल्ला बोल, दो दिवसीय जेसीएम बुलाने की मांग BIG BREAKING:: रामलीला के मंच से उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने किया ‘डिजिटल रावण’ पर वार, साइबर ठगों से बचने के लिए जनता को समझाई सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’!
Home » कार्यवाही » “शिवालिक नगर में महिला को सम्मोहित कर लाखों के गहने उड़ाने वाले गैंग का रानीपुर पुलिस ने किया पर्दाफाश, एक आरोपी कंगनों और मोटरसाइकिल सहित रंगे हाथ गिरफ्तार, तीन फरार!”

“शिवालिक नगर में महिला को सम्मोहित कर लाखों के गहने उड़ाने वाले गैंग का रानीपुर पुलिस ने किया पर्दाफाश, एक आरोपी कंगनों और मोटरसाइकिल सहित रंगे हाथ गिरफ्तार, तीन फरार!”

(शहजाद अली हरिद्वार रानीपुर। हरिद्वार पुलिस ने SSP हरिद्वार के नेतृत्व में अपनी त्वरित व प्रभावी कार्यशैली का परिचय देते हुए शिवालिक नगर में हुई ठगी की सनसनीखेज वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। मैनुअल और डिजिटल पुलिसिंग के संयोजन से पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को सोने के दो कंगन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित दबोच लिया, जबकि बाकी तीन आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।

 

घटना 11 नवंबर 2025 की है, जब शिवालिक नगर निवासी आशुतोष सोनी ने कोतवाली रानीपुर में तहरीर दी थी कि चार अज्ञात व्यक्ति उनकी माता सुमित्रा सोनी को बहला-फुसलाकर और सम्मोहित कर उनके सोने के कंगन, चेन, कान के टॉप्स, पर्स एवं मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर कई टीमें बनाई।पुलिस टीम ने इलाके के CCTV फुटेज, सर्विलांस और पुराने अपराधियों के डाटा का गहन अध्ययन करते हुए गिरोह की गतिविधियों की कड़ियाँ जोड़ीं। जांच के दौरान 15 नवंबर को चौकी प्रभारी गैस प्लांट उपनिरीक्षक विकास रावत की टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी अब्दुल गफ्फार को शिवालिक नगर स्थित आर्मी ग्राउंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से दो पीली धातु के कंगन और TVS Radeon मोटरसाइकिल बरामद हुई।

 

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों दिलशाद उर्फ बॉबी, मुजाहिद और गुलजार के साथ हरिद्वार आया था। वारदात के बाद कंगन बेचने के प्रयास में उन्हें बिल न होने और कंगन दबे होने के कारण सुनारों ने खरीदने से मना कर दिया। गिरफ्तारी से पहले भी वह ज्वालापुर की ओर कंगन बेचने जा रहा था।

ALSO READ  अवैध खनन पर बहादराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रमतऊ नदी से बिना नंबर ट्रैक्टर मय ट्राली सीज, खनन माफियाओं में हड़कंप

 

पुलिस अब गिरोह के फरार तीन सदस्यों की तलाश में दबिश दे रही है और मामले की जांच तेज गति से जारी है।

पुलिस टीम

1. SOG प्रभारी — श्री नरेंद्र सिंह बिष्ट

2. व0उ0नि0 नितिन चौहान, कोतवाली रानीपुर

3. उ0नि0 विकास रावत, चौकी प्रभारी गैस प्लांट

4. अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल

5. कानि0 सुमन डोबाल

6. कानि0 दीप गौड़

7. कानि0 अर्जुन सिंह

8. कानि0 विवेक गुसांई

9. कानि0 नरेंद्र, SOG

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 0 0
Users Today : 525
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 0 0
Users Today : 525
Users Yesterday : 496