(शहजाद अली हरिद्वार)ऋषिकेश। जानकी सेतु के पास देर रात नदी के बीच बने टापू में एक 19 वर्षीय युवक के फंसने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही SDRF की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर विषम परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू अभियान चलाया और युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया। SDRF की तत्परता के चलते युवक को समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया।
जानकारी के अनुसार, 14 सितंबर 2026 की देर रात्रि SDRF पोस्ट ढालवाला को चौकी ढालवाला से सूचना प्राप्त हुई कि जानकी सेतु के पास नदी के बीच बने टापू पर एक युवक फंसा हुआ है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए SDRF पोस्ट ढालवाला से सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
मौके पर पहुंचने के बाद SDRF टीम ने परिस्थितियों का आकलन किया और सुरक्षित तरीके से नदी के बीच टापू तक पहुंच बनाई। नदी के तेज बहाव और रात के समय की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद रेस्क्यू टीम ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए युवक तक सुरक्षित पहुंच बनाई।
टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को सुरक्षित तरीके से नदी के बीच टापू से बाहर निकाला। रेस्क्यू किए गए युवक की पहचान आयुष भंडारी पुत्र कुलदीप भंडारी, उम्र 19 वर्ष, निवासी कर्णप्रयाग, जनपद चमोली के रूप में हुई है।
रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद SDRF टीम ने युवक को आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। युवक के सुरक्षित बाहर निकलने पर पुलिस और SDRF टीम ने राहत की सांस ली।
SDRF की इस त्वरित और कुशल कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया कि आपदा अथवा विषम परिस्थितियों में राहत और बचाव दल पूरी तत्परता के साथ लोगों की सुरक्षा के लिए मौके पर पहुंचता है। समय पर मिली सूचना और SDRF की तेज कार्रवाई के चलते नदी के बीच फंसे युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।








































Users Today : 282
Users Yesterday : 886






