न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: नशेड़ी चोर का अनोखा ‘बाइक बैंक’! गंगनहर किनारे झाड़ियों में छिपा रखी थीं 10 मोटरसाइकिलें, पुलिस ने खोली चोरी की पूरी दुकान! BIG BREAKING:: स्वच्छता के क्षेत्र में उत्तराखंड का डंका! काशीपुर और रुद्रपुर ने जीता पहला पुरस्कार, राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान BIG BREAKING:: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई कलम-दवात पूजा, भगवान चित्रगुप्त के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर BIG BREAKING:: कैंची धाम के पास भीषण सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बरेली के युवकों की कार, चालक की मौत, चार घायल BIG BREAKING:: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के CDO और नगर आयुक्त बदले BIG BREAKING:: हरक सिंह रावत की बढ़ी मुश्किलें! जेनी पहुंची असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा के दरबार, अब असम में गूंजेगा 2003 का मामला, क्या दर्ज होगा मुकदमा?
Home » रेस्क्यू » BIG BREAKING:: जानकी सेतु के पास नदी के टापू में फंसा 19 साल का युवक, रात के अंधेरे में SDRF ने चलाया खतरनाक रेस्क्यू ऑपरेशन, सुरक्षित निकाला बाहर!

BIG BREAKING:: जानकी सेतु के पास नदी के टापू में फंसा 19 साल का युवक, रात के अंधेरे में SDRF ने चलाया खतरनाक रेस्क्यू ऑपरेशन, सुरक्षित निकाला बाहर!

(शहजाद अली हरिद्वार)ऋषिकेश। जानकी सेतु के पास देर रात नदी के बीच बने टापू में एक 19 वर्षीय युवक के फंसने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही SDRF की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर विषम परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू अभियान चलाया और युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया। SDRF की तत्परता के चलते युवक को समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया।

जानकारी के अनुसार, 14 सितंबर 2026 की देर रात्रि SDRF पोस्ट ढालवाला को चौकी ढालवाला से सूचना प्राप्त हुई कि जानकी सेतु के पास नदी के बीच बने टापू पर एक युवक फंसा हुआ है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए SDRF पोस्ट ढालवाला से सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचने के बाद SDRF टीम ने परिस्थितियों का आकलन किया और सुरक्षित तरीके से नदी के बीच टापू तक पहुंच बनाई। नदी के तेज बहाव और रात के समय की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद रेस्क्यू टीम ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए युवक तक सुरक्षित पहुंच बनाई।

टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को सुरक्षित तरीके से नदी के बीच टापू से बाहर निकाला। रेस्क्यू किए गए युवक की पहचान आयुष भंडारी पुत्र कुलदीप भंडारी, उम्र 19 वर्ष, निवासी कर्णप्रयाग, जनपद चमोली के रूप में हुई है।

रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद SDRF टीम ने युवक को आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। युवक के सुरक्षित बाहर निकलने पर पुलिस और SDRF टीम ने राहत की सांस ली।

ALSO READ  BIG BREAKING:: दुगड्डा के पास नदी किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, SDRF ने 3 किलोमीटर दुर्गम रास्ता तय कर किया रेस्क्यू

SDRF की इस त्वरित और कुशल कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया कि आपदा अथवा विषम परिस्थितियों में राहत और बचाव दल पूरी तत्परता के साथ लोगों की सुरक्षा के लिए मौके पर पहुंचता है। समय पर मिली सूचना और SDRF की तेज कार्रवाई के चलते नदी के बीच फंसे युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 8 8 3
Users Today : 457
Users Yesterday : 844
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 8 8 3
Users Today : 457
Users Yesterday : 844