न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: सुबह-सुबह हरिद्वार पुलिस की दस्तक—“भाई साहब, चाय बाद में… पहले सत्यापन दिखाइए!” गली-मोहल्लों में चला दस्तावेजों का ‘सरप्राइज चेक BIG BREAKING:: हरिद्वार में नौकरी का बड़ा मौका! 16 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 400 युवाओं की खुलेगी किस्मत—बायोडाटा लेकर पहुंचें अभ्यर्थी BIG BREAKING:: अमित शाह से मिले धन सिंह रावत, सहकारिता के मॉडल पर हुई बड़ी चर्चा—उत्तराखंड में नवाचारों पर शाह ने थपथपाई पीठ BIG BREAKING:: रुड़की में सजा यादों का कारवां, फिर गुलज़ार हुआ कॉलेज का आंगन… 1988-98 बैच की पूर्व छात्राओं ने मिलकर ताजा कीं सुनहरी यादें BIG BREAKING:: हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर दबंगई दिखाना पड़ा भारी! 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद; फायरिंग कर यात्रियों में जमाना चाहते थे रौब BIG BREAKING:: प्यार में धोखा, 5 लाख की सुपारी! देहरादून बैंककर्मी पर फायरिंग की मास्टरमाइंड निकली पूर्व प्रेमिका, पुलिस ने खोला पूरा राज
Home » मुलाकात » BIG BREAKING:: अमित शाह से मिले धन सिंह रावत, सहकारिता के मॉडल पर हुई बड़ी चर्चा—उत्तराखंड में नवाचारों पर शाह ने थपथपाई पीठ

BIG BREAKING:: अमित शाह से मिले धन सिंह रावत, सहकारिता के मॉडल पर हुई बड़ी चर्चा—उत्तराखंड में नवाचारों पर शाह ने थपथपाई पीठ

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया। साथ ही प्रदेश में सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा किसानों, महिलाओं एवं ग्रामीण युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा की।

मीडिया को जारी बयान में डॉ. रावत ने बताया कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट के दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान राज्य में सहकारिता क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारी प्रयासों से भी केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया। साथ ही हाल ही में संपन्न जिला सहकारी बैंकों के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की शानदार सफलता तथा सहकारिता संस्थाओं में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लागू किए गए 33 प्रतिशत आरक्षण की सफलता के बारे में नही जानकारी साझा की।

ALSO READ  शिवालिकनगर के सर्वांगीण विकास को मिलेगी नई उड़ान! अध्यक्ष राजीव शर्मा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी संग महत्वपूर्ण व प्रेरक मुलाकात में उभरकर आए बड़े विकास विज़न

डॉ. रावत ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री को राज्य में संचालित प्रमुख योजनाओं दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना, मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना एवं मिलेट्स मिशन की प्रगति से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने, पशुधन आधारित ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, ग्रामीण आजीविका के अवसर बढ़ाने, मिलेट उत्पादन को प्रोत्साहित करने तथा पोषण सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किये जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने रुद्रप्रयाग, बागेश्वर एवं चम्पावत जनपदों में जिला सहकारी बैंकों के संचालन एवं सहकारिता क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाने से जुड़े विषयों को भी केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा।

ALSO READ  "ऑपरेशन सिंदूर को मदरसा पाठ्यक्रम में शामिल करने की पहल, मुफ़्ती शमून क़ासमी की रक्षा मंत्री से मुलाकात"

शिष्टाचार भेंट के दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड में सहकारिता आंदोलन के विस्तार एवं नवाचारों के लिये कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत की पीठ थपथपाई। उन्होंने सहकारिता चुनावों में पार्टी को मिली शानदार जीत के लिये डॉ रावत के नेतृत्व क्षमता की जमकर सराहना की

Share This

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 7 4 4 4
Users Today : 387
Users Yesterday : 1274
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 7 4 4 4
Users Today : 387
Users Yesterday : 1274