न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: ग्रीन बिल्डिंग की सुस्त रफ्तार पर डीएम का चाबुक! 40.5% काम पर फटकार, 21 करोड़ होल्ड करने पर मचा हड़कंप BIG BREAKING:: लव शर्मा के नामित पार्षद बनते ही समर्थकों में खुशी की लहर, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्वच्छता पर DM मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन प्लान, घर-घर कचरा संग्रहण से 4-Way Segregation तक सख्ती के निर्देश BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों पर कांग्रेस पार्षदों का बड़ा दांव, मेलाधिकारी सोनिका से मुलाकात कर विकास कार्यों का सौंपा प्रस्ताव BIG BREAKING :: मासूम की मौत से रावली महदूद में मचा हड़कंप, विकास कार्यों पर उठे सवाल; मौके पर पहुंचे महंत शुभम गिरी, बोले—न्याय की लड़ाई होगी तेज! BIG BREAKING:: मुण्डाखेड़ा कलां चोरीकांड का बड़ा खुलासा! घर से लाखों के जेवर-नकदी उड़ाने वाले दो शातिर युवक गिरफ्तार, चोरी का माल और बाइक बरामद
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING:: मुण्डाखेड़ा कलां चोरीकांड का बड़ा खुलासा! घर से लाखों के जेवर-नकदी उड़ाने वाले दो शातिर युवक गिरफ्तार, चोरी का माल और बाइक बरामद

BIG BREAKING:: मुण्डाखेड़ा कलां चोरीकांड का बड़ा खुलासा! घर से लाखों के जेवर-नकदी उड़ाने वाले दो शातिर युवक गिरफ्तार, चोरी का माल और बाइक बरामद

(शहजाद अली हरिद्वार)लक्सर । लक्सर के मुण्डाखेड़ा कलां गांव में 30 और 31 अगस्त की आधी रात हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।पुलिस के मुताबिक, गांव के ही परिचित युवक आशीष सैनी उर्फ गादड़ और ललित कुमार उर्फ पाशा ने अपने साथियों के साथ मिलकर नवीन के घर को निशाना बनाया और वहां से लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चोरी कर ली।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर लक्सर पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और संदिग्ध लोगों के साथ-साथ आने-जाने वाले रास्तों पर निगरानी बढ़ाई।

ALSO READ  "डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश और एआरटीओ निखिल शर्मा की अगुवाई में बड़ा एक्शन, हरिद्वार में बिना सत्यापन दौड़ रहे 50 से अधिक ई-रिक्शा सीज, अवैध संचालकों में मचा हड़कंप!"

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने 8 सितंबर को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के कई आभूषण और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों का शिकायतकर्ता के घर पहले से आना-जाना था। इसी दौरान उन्हें घर में नगदी और सोने-चांदी के आभूषण रखे होने की जानकारी मिली। इसके बाद आरोपियों ने अपने साथियों के साथ चोरी की योजना बनाई।पुलिस के मुताबिक, चोरी के बाद नगदी खर्च कर दी गई, जबकि आभूषणों को बेचकर रकम आपस में बांटने की योजना थी। बरामद आभूषणों की शिकायतकर्ता ने मौके पर पहचान कर उन्हें अपना बताया है। पुलिस अब वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 4 7 7
Users Today : 775
Users Yesterday : 702
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 4 7 7
Users Today : 775
Users Yesterday : 702