(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। जनसुरक्षा और जनसुविधा से किसी भी स्तर पर समझौता न करने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित निर्माण एवं रोड कटिंग कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि रोड कटिंग के बाद सड़क को निर्धारित समय में तत्काल रिस्टोर करना कार्यदायी संस्था की जिम्मेदारी होगी।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क कटिंग की अनुमति देने से पहले संबंधित एसडीएम, सीओ यातायात और अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग की संस्तुति सुनिश्चित की जाए। इसके बाद ही रोड कटिंग की अनुमति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से लंबे समय तक सड़कें खुदी रहने और यातायात प्रभावित होने की स्थिति को किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को मैनपावर बढ़ाते हुए विशेष अभियान चलाकर लंबित कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही संचालित कार्यों की प्रगति की प्रतिदिन रिपोर्ट जिला कंट्रोल रूम में उपलब्ध कराने को कहा गया है।
डीएम ने अधिकारियों को मौके पर कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित संस्था की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण, मरम्मत और अन्य परियोजनाओं के दौरान आमजन को कम से कम परेशानी हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
वहीं, सीमाद्वार क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए डीपीआर तैयार कराई जा रही है। प्रशासन ने जलभराव से निजात दिलाने के लिए दीर्घकालिक समाधान पर कार्य शुरू कर दिया है।








































Users Today : 582
Users Yesterday : 614






