न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING : वारदात से पहले ज्वालापुर पुलिस का बड़ा एक्शन, तमंचे-कारतूस संग आरोपित गिरफ्तार BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
Home » महोत्सव » BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल

BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जीआरपी पुलिस लाइन, बीएचईएल सेक्टर-वन में कप्तान अरुणा भारती के नेतृत्व में पहली बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ किया गया। शाम करीब सात बजे शुरू हुआ कार्यक्रम देर रात तक चला। कार्यक्रम में हरिद्वार जनपद के 25 से अधिक स्कूलों के लगभग 120 छात्र-छात्राओं ने श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी लीलाओं पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का दिल जीत लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ बनारस से शास्त्रीय संगीत में महारत हासिल कर्मजीत सरकार ने वंदना स्तुति की प्रस्तुति से किया। इसके बाद विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भारतीय शास्त्रीय संगीत के अलग-अलग रागों और इंडो-वेस्टर्न पैटर्न पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। नन्हे-मुन्नों की शानदार प्रस्तुतियों पर पंडाल तालियों से गूंज उठा। देखते ही देखते कार्यक्रम स्थल श्रद्धालुओं और पुलिस परिवारों से खचाखच भर गया।

ALSO READ  "हरियाली तीज के उल्लास संग गूंजा देशभक्ति का रंग, इमैक की महिलाओं ने सजाया यादगार महोत्सव"

सृष्टि ग्रुप हरिद्वार की ओर से भोले बाबा और नंदी भगवान के बड़े कटआउट के साथ दी गई प्रस्तुति ने भी खूब वाहवाही बटोरी। वहीं एक स्कूल की नन्ही बच्चियों ने सुंदर परिधानों में शानदार तालमेल के साथ प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों के दौरान पंडाल में मौजूद लोगों ने लगातार तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने श्रीकृष्ण जन्म, बाल लीलाओं और उनके जीवन से जुड़े प्रसंगों को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से मंच पर जीवंत किया। प्रस्तुतियों के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

ALSO READ  "देहरादून में चमकी खुशियों की रोशनी: सीएम की पत्नी गीता धामी ने पुलिस परिवार संग मनाया दीपावली-करवाचौथ महोत्सव, महिलाओं की एकजुटता और हुनर को दिया नया उजाला"

जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन के विभिन्न रूपों को दर्शाती आकर्षक झांकी भी सजाई गई। झांकी लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। बड़ी संख्या में लोग झांकी देखने पहुंचे। कई अभिभावक अपने बच्चों को श्रीकृष्ण की वेशभूषा में लेकर पहुंचे और झांकी के साथ फोटो एवं सेल्फी लेते नजर आए।कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कप्तान अरुणा भारती ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में साधना मिश्रा, जनरल डायरेक्टर डीएमडी (S,R,S,G) और सतीश रुपानी, ओएसडी, प्रेसिडेंट S.R.H.U. देहरादून सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. प्रकाश केशवाह, डायरेक्टर, डायलिसिस यूनिट, जॉली ग्रांट हॉस्पिटल, देहरादून उपस्थित रहे।

ALSO READ  "अटल स्मृतियों का महोत्सव: देहरादून से विधानसभा तक गूंजेगा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का विचार, कविता और सुशासन"

इस दौरान पुलिस अधीक्षक जेल, सीओ ट्रैफिक हरिद्वार बिपेन्द्र सिंह, सीओ अनुज सहित जीआरपी के अधिकारी-कर्मचारी और उनके परिवारजन मौजूद रहे।रात्रि 12 बजे श्रीकृष्ण जन्म के अवसर पर कप्तान अरुणा भारती, सीओ अनुज और उपस्थित श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।

ALSO READ  BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल

कप्तान अरुणा भारती ने सभी बच्चों, स्कूलों, पुलिस कर्मचारियों और उनके परिवारजनों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने के साथ पुलिस परिवार और समाज के बीच आपसी सौहार्द एवं भाईचारे को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम का समापन श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के वातावरण में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 8 0 7
Users Today : 360
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 8 0 7
Users Today : 360
Users Yesterday : 930