न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 दरोगा-एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नई तैनाती BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
Home » महोत्सव » एस.एम.जे.एन. कॉलेज के ‘उड़ान’ महोत्सव में प्रतिभाओं का सम्मान, भविष्य संवारने का आह्वान”

एस.एम.जे.एन. कॉलेज के ‘उड़ान’ महोत्सव में प्रतिभाओं का सम्मान, भविष्य संवारने का आह्वान”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज में वार्षिक महोत्सव ‘उड़ान’ का शुभारंभ जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति युवाओं के कौशल विकास में मददगार है। करियर के सही चयन पर बल देते हुए

उन्होंने विद्यार्थियों को शांत चित्त से सोच-विचार कर लक्ष्य निर्धारित करने की सलाह दी।कॉलेज प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने वार्षिक प्रगति आख्या प्रस्तुत कर कॉलेज के सतत विकास का संकल्प लिया।

समारोह में वर्ष 2024 में विभिन्न कक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली छात्रा अपराजिता को भी पुरस्कृत किया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में पंजाबी, राजस्थानी एवं गढ़वाली नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय माहेश्वरी, रिया कश्यप और कशिश ठाकुर ने किया।


इस अवसर पर संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति पं. दिनेश चन्द्र शास्त्री सहित कई गणमान्य अतिथि, शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।

ALSO READ  "हरियाली तीज के उल्लास संग गूंजा देशभक्ति का रंग, इमैक की महिलाओं ने सजाया यादगार महोत्सव"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 9 1 9
Users Today : 664
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 9 1 9
Users Today : 664
Users Yesterday : 1179