न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल-2026 की भव्य तैयारी शुरू, देश-विदेश के पर्यटकों को मिलेगा संस्कृति, विरासत और मनोरंजन का अनूठा संगम! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में विकास को बड़ी रफ्तार! ₹758 करोड़ की दो बड़ी परियोजनाओं समेत पांच प्रस्तावों पर मुहर, कुंभ-2027 की सफाई व्यवस्था के लिए ₹25 करोड़ मंजूर BIG BREAKING:: उत्तराखंड के पांच जिलों में कल मौसम का ऑरेंज अलर्ट, गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी BIG BREAKING:: बीएचईएल की सराहनीय पहल: रोशनाबाद के 450 बच्चों को बांटी निःशुल्क पोषण सामग्री, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश BIG BREAKING:: चांद का इंतजार भी, जमानत का इंतजार भी! उर्मिला सनावर की कोर्ट में अगली तारीख 31 अक्टूबर, फिलहाल जेल से ही करना होगा इंतजार! BIG BREAKING:: हरिद्वार में 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन का आगाज, राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन बोले—भारतीय ज्ञान परंपरा में छिपा है मानव कल्याण और सामाजिक सद्भाव का संदेश
Home » महोत्सव » “अध्यक्ष प्रदीप यादव और महासचिव हरीश चंद्र यादव के नेतृत्व में हरिद्वार की श्री यादव धर्मशाला में भक्तिरस से सराबोर हुआ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, झांकियों-भजन कीर्तन व प्रसाद वितरण से गूँजा पूरा परिसर”

“अध्यक्ष प्रदीप यादव और महासचिव हरीश चंद्र यादव के नेतृत्व में हरिद्वार की श्री यादव धर्मशाला में भक्तिरस से सराबोर हुआ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, झांकियों-भजन कीर्तन व प्रसाद वितरण से गूँजा पूरा परिसर”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार स्थित श्री यादव धर्मशाला में इस वर्ष भी भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। धर्मशाला प्रांगण को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं को दर्शाती झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। कलाकारों ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर भक्तों को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।मध्यरात्रि को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के पावन क्षण पर श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण आरती की और प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण से देश और प्रदेश की उन्नति, समाज की एकता और भाईचारे की कामना की।

कार्यक्रम में यादव समाज के गणमान्य सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। धर्मशाला अध्यक्ष श्री प्रदीप यादव, महासचिव हरीश चंद्र यादव (ठेकेदार), शुघर सिंह यादव, हलधर प्रसाद यादव, घनश्याम यादव, संजय सिंह, हरेन्द्र यादव, अनिल यादव, आशीष यादव, संतोष यादव, केके यादव, प्रेम यादव, केदार यादव, चिंगारी यादव, आर.पी. मण्डल, बी.डी.पी. यादव, अशोक यादव, ब्रह्मपाल यादव, राजकुमार यादव, मनोज कुमार, रामनिवास और कुसुम लाल सहित समाज के अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

सभी ने इस धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता और भक्ति का अनुपम उदाहरण बताया।

ALSO READ  "हरियाली तीज के उल्लास संग गूंजा देशभक्ति का रंग, इमैक की महिलाओं ने सजाया यादगार महोत्सव"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 1 2 8
Users Today : 19
Users Yesterday : 1019
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 1 2 8
Users Today : 19
Users Yesterday : 1019