न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी तेज, सतपाल महाराज का सख्त निर्देश—समय पर पूरे हों सभी काम, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में न हो कोई चूक! BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल BIG BREAKING:: राजबीर सिंह के नेतृत्व में बीएचईएल में बोनस-एसआईपी पर बीएमकेपी-इंटक का हल्ला बोल, दो दिवसीय जेसीएम बुलाने की मांग BIG BREAKING:: रामलीला के मंच से उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने किया ‘डिजिटल रावण’ पर वार, साइबर ठगों से बचने के लिए जनता को समझाई सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’!
Home » महोत्सव » “17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक हरिद्वार में ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा’ धमाका – जगह-जगह झाड़ू, सफाई, रंगोली और सम्मान का महोत्सव”

“17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक हरिद्वार में ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा’ धमाका – जगह-जगह झाड़ू, सफाई, रंगोली और सम्मान का महोत्सव”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। परियोजना निदेशक डी0 आर0 डी0 ए0 के.एन तिवारी ने अवगत कराया है कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती तक पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के आदेशों के अनुपालन में आयोजित होने वाले स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के सफलता के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आदेश निर्गत करते हुए विभिन्न थीमों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा निर्धारित की गई है जिसमें सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को कार्यक्रम के सफलता के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

17 सितंबर को स्वच्छारंभ दिवस थीम पर आयोजित होगा कार्यक्रम।

जिलाधिकारी द्वारा निर्गत आदेश में इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनपद में स्वच्छता पखवाड़ा का स्वच्छारंभ दिनांक 17 सितम्बर 2025 को समस्त शासकीय कार्यालय एवं आवासीय परिसर, ग्राम पंचायतों, विकास खंड मुख्यालय की स्वच्छता एवं निर्मलता को बनाए रखने हेतु स्वच्छता शपथ/ स्वच्छता अभियान के साथ किया जाएगा। जिसमें भारत सरकार द्वारा निर्धारित बैनर का ही उपयोग किया जाएगा। जिसमें नगर निगम/ नगर पालिका/ नगर पंचायत/ पंचायती राजविभाग एवं जनपद स्तरीय समस्त कार्यालयाध्यक्ष नोडल होंगे।

18 सितंबर 2025 को स्वच्छ सार्वजनिक स्थल थीम पर आयोजित होगा कार्यक्रम।

जिसमें समस्त सार्वजनिक स्थलों जैसे प्रमुख नगर चौराहे, कस्बे, पार्क, बस स्टेशन, चिकित्सालय आदि में सफाई अभियान चलाया जाएगा। जिसमें समस्त जनपद स्तरीय विभाग एवं स्वयंसेवी संस्थाओं जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा जिसके लिए नगर निकाय हेतु नगर आयुक्त समस्त अधिशाषी अधिकारी खंड विकास अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत नोडल अधिकारी होंगे।

22- 23 सितंबर 2025 को सफाई मित्र सुरक्षा शिविर थीम पर आयोजित होगा कार्यक्रम।

जनपद के समस्त स्थानीय निकाय स्तरों पर सफाई मित्र सुरक्षा अभियान के अंतर्गत विभागीय स्तर से चयनित लाभार्थियों/ पर्यावरण मित्रों को सुरक्षा कीट वा अन्य कल्याणकारी योजनाओं हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ संयुक्त रूप से समाज कल्याण विभाग के साथ समन्वय करते हुए बहुउद्देशीय शिविर आयोजित कर संचालित योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। जिसके लिए चिकित्सा विभाग नगर प्रशासक बीएचईएल, जिला पूर्ति विभाग, विद्युत विभाग, लीड बैंक अधिकारी, समाज कल्याण, जल निगम, जल संस्थान द्वारा सहभागिता की जायेगा। जिसके लिए नगर आयुक्त हरिद्वार, रुड़की एवं समस्त अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका, नगर पंचायत को नोडल अधिकारी नामित किया है।

ALSO READ  "विज्ञान महोत्सव की पहली सीढ़ी पर 80 होनहारों ने दिखाया दम, स्क्रीनिंग टेस्ट में चमकी वैज्ञानिक प्रतिभा"

25 सितंबर 2025 को एक दिन, एक घंटा, एक सात थीम पर होगा कार्यक्रम।

जनपदव्यापी श्रमदान साथ साथ स्वच्छता अभियान “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों के समस्त ग्राम पंचायतों में एवं नगरिया क्षेत्रों के वार्डो में सहभागिता की जाएगी जिसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत राज अधिकारी एवं नगर क्षेत्रों हेतु नगर आयुक्त होंगे नगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारी नामित किए गए है।

27 सितंबर को स्वच्छ हरित उत्सव विश्व पर्यटन दिवस थीम पर आयोजित होगा कार्यक्रम।

जनपद के प्रमुख पर्यटन स्थलों एवं धार्मिक स्थलों वन विभाग क्षेत्रों के अंतर्गत पर्यटक पार्क स्थलों पर व्यापक सफाई अभियान एवं एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त समारोह का आयोजन किया जाएगा। पर्यावरण अनुकूल विसर्जन के लिए विशेष व्यवस्थाएं। पर्यटन स्थलों एवं भीड़ भाड़ वाले सार्वजनिक स्थली पर स्वच्छता का संदेश देते हुए स्वच्छता रंगोली का आयोजन किया जाएगा जिसमें वन विभाग, उद्यान विभाग, नगर प्रशाशन, बीएचईएल, सिडकुल, पर्यटन एवं परिवहन द्वारा सहभागिता की जाएगी जिसके लिए जिला पर्यटन विकास अधिकारी एवं क्षेत्रीय प्रबंधक सिडकुल को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

29 सितंबर 2025 को स्वच्छता के लिए वकालत थीं पर होगा कार्यक्रम।

विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष पर कूड़े, ठोस, तरल अपशिष्ट से उत्पन्न हों वाली बीमारियों से बचाओ हेतु जनजागरकता अभियान गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा जिसमें स्वास्थ्य विभाग, नगर निकाय, शिक्षा विभाग, स्वजल परियोजना, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सहभागिता की जाएगी। जिसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं नगर स्वस्थ अधिकारी हरिद्वार व रुड़की को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

ALSO READ  “संस्कृत महोत्सव में प्रतिभाओं का महाविस्फोट: स्वामी यतीश्वरानंद (पूर्व कैबिनेट मंत्री) की उपस्थिति में नारसन गूँजा संस्कृत-गौरव, डॉ. कल्पना ने भाषा को बताया विश्व की सरल, मधुर और प्राचीनतम धरोहर”

30 सितंबर 2025 को स्वच्छ एवं सुजल अभियान थीम पर होगा कार्यक्रम।

समस्त वार्डों में व्यापक स्तर पर झाड़ू कटान नाली सफाई एवं कीट नष्ट छिड़काव एवं अमृत सरोवरों की साफ सफाई करना। पेयजल टंकियों एवं परिसरों की साफ सफाई एवं सामुदायिक शौचालयों की साफ सफाई जिसमें स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राजविभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पेयजल विभाग द्वारा सहभागिता की जाएगी। जिसके लिए जिला पंचायत राज अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, नगर आयुक्त, नगर निगम हरिद्वार एवं रुड़की एवं समस्त अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका व नगर पंचायत अधिकारी, नोडल अधिकारी नामित किए गए है।

1 अक्टूबर 2025 को स्वच्छतोत्सव प्रतियोगिताएं थीं पर आयोजित होगा कार्यक्रम।

कार्यक्रम के तहत विद्यालयों ने स्वच्छता शपथ, बाल सभाओं का आयोजन, स्वच्छता रैली, निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन। सर्वश्रेष्ठ 3 प्रतिभागियों का चयन कर 2 अक्टूबर को सम्मानित किया जाएगा। जिसमें स्वास्थ्य विभाग की सहभागिता होगी जिसके लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

2 अक्टूबर 2025 को स्वच्छ भारत दिवस थीम पर आयोजित होगा कार्यक्रम।

उक्त दिवस को सभी चिन्हित ब्लैक स्पॉटों, सीटीयू साइट पर उत्सव समारोह मनाया जाएगा। स्वच्छता के प्रति उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों/ ग्राम पंचायतों/ पर्यावरण मित्रों/ स्वच्छता प्रहरियों को सम्मानित किया जाएगा। जिसमें प्रभागीय वनाधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर निकाय, समस्त खंड अधिकारियों की सहभागिता की जाएगी जिसके लिए संबंधित विभागों को नोडल अधिकारी नामित किया गया।

जिलाधिकारी ने समस्त नोडल अधिकारियों को आदेश निर्गत करते हुए कहा कि कार्यक्रम के सफल संपादन हेतु सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अधिक से अधिक जन सहभागिता व क्षेत्र के जन प्रतिनिधि एवं व्यक्तियों को अपने स्तर से आमंत्रित करते हुए आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार प्रसार कराए तथा सभी कार्यक्रमों का अभिलेखीकरण के भी निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 4 9 5
Users Today : 520
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 4 9 5
Users Today : 520
Users Yesterday : 496