(शहजाद अली हरिद्वार) ज्वालापुर। हरिद्वार की कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत चेकिंग और गश्त के दौरान एक संदिग्ध आरोपित को अवैध देशी तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपित किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन घटना से पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।
पुलिस के मुताबिक 4 सितंबर 2026 की रात गश्त के दौरान पुल जटवाड़ा के आगे पुरानी नहर पटरी, बैराज के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम रईश उर्फ शोयब पुत्र उमर दराज, निवासी निकट उमर मस्जिद, सराय, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार बताया। उसका मूल निवास मुस्तफाबाद पदार्था, थाना पथरी क्षेत्र बताया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपित नशे का आदी है और पूर्व में भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बरामद तमंचा और कारतूस कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में चौकी बाजार प्रभारी पुष्कर सिंह चौहान, कांस्टेबल मनोज डोभाल, रवि कुमार और आलोक नेगी शामिल रहे।








































Users Today : 387
Users Yesterday : 930






