न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की स्वच्छता का मेगा प्लान तैयार, 32 सेक्टरों में 13,865 टॉयलेट और 8,065 मूत्रालयों से होगी सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद! BIG BREAKING:: आकाश आनंद की बसपा में फिर वापसी, मायावती ने दोबारा सौंपी बड़ी जिम्मेदारी BIG BREAKING:: जनसंवाद यात्रा में सियासी गर्माहट! अफजलगढ़ में हरीश रावत से प्रीतम सिंह की आत्मीय मुलाकात, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत BIG BREAKING:: धनौरी में बड़ा हादसा! शौचालय का हिस्सा भरभराकर गिरा, मलबे में दबा पीएसी जवान—रेस्क्यू के बाद भी नहीं बची जान BIG BREAKING:: 120 साल की गौरवशाली परंपरा फिर हुई जीवंत, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा ज्वालापुर—विधायक आदेश चौहान ने किया भव्य रामलीला का शुभारंभ BIG BREAKING:: बहादराबाद में सजा ‘राष्ट्र गौरव’ का भव्य मंच, विधायक आदेश चौहान समेत 31 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
Home » संदेश » “मुज़फ्फरनगर में गूंजा गुरु रविदास का संदेश, रवींद्र पुरी महाराज के सानिध्य में भव्य पटाभिषेक समारोह”

“मुज़फ्फरनगर में गूंजा गुरु रविदास का संदेश, रवींद्र पुरी महाराज के सानिध्य में भव्य पटाभिषेक समारोह”

(शहजाद अली हरिद्वार)मुजफ्फरनगर, 20 अगस्त। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ भारत के तत्वावधान में पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर श्रीमान संदीप खत्री जी का भव्य पटाभिषेक समारोह श्रद्धा, आस्था और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन भोपा रोड स्थित पंजाबी बारात घर, एसडी कॉलेज के सामने किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संतजन, समाजसेवी और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।समारोह में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं मां मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष परम पूज्य श्री महंत डॉ. रविंद्र पुरी जी का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ। उन्होंने नव नियुक्त पीठाधीश्वर को शुभकामनाएं देते हुए गुरु रविदास जी के आदर्शों और उनके समतामूलक विचारों को समाज में आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

अपने आशीर्वचन में महंत डॉ. रविंद्र पुरी जी ने गुरु रविदास जी के प्रसिद्ध संदेश “मन चंगा तो कठौती में गंगा” का उल्लेख करते हुए कहा कि मन की पवित्रता और अच्छे कर्म ही जीवन की वास्तविक पहचान हैं। उन्होंने समाज में प्रेम, भाईचारा, समानता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।समारोह के दौरान संतजनों और वक्ताओं ने गुरु रविदास जी के जीवन, दर्शन और सामाजिक चेतना में उनके योगदान पर विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि उनके संदेश आज भी समाज को एकता, समानता और मानवता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों की ओर से सभी संतजनों, अतिथियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया।श्रद्धालुओं ने समारोह को आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायक बताते हुए इसे गुरु रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

ALSO READ  "हरेला पर मालाग्राम से सीएम धामी का 'ग्रीन मिशन' शुरू! सघन पौधरोपण कर दिया हरित उत्तराखंड का संदेश, हर्बल वर्ल्ड हिमालय की खूबियों से हुए रूबरू"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 9 9 7 6
Users Today : 122
Users Yesterday : 1042
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 9 9 7 6
Users Today : 122
Users Yesterday : 1042