न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: गुरु रविदास जयंती पर धानौरी में सीएम धामी की सभा, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा BIG BREAKING:: “शिक्षक खुद बनें नैतिकता की मिसाल, विद्यार्थियों को संस्कार और अनुशासन की राह दिखाएं” — गणेश जोशी BIG BREAKING:: कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर हरिद्वार में ट्रैफिक का महा-एक्शन प्लान! 500 पुलिसकर्मी तैनात, भारी वाहनों की एंट्री बंद और श्रद्धालुओं के लिए रूट-पार्किंग तय BIG BREAKING:: जनसुनवाई में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 49 शिकायतें दर्ज—28 का मौके पर निस्तारण, अफसरों को सख्त निर्देश BIG BREAKING:: श्रीनगर को विकास की नई उड़ान! धामी ने मेले का किया शुभारंभ, साइंस सिटी से लेकर हेली सेवा और आधुनिक घाटों तक कई बड़ी घोषणाएं BIG BREAKING:: हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 13 निरीक्षकों की दूसरे जनपदों में रवानगी; विदाई से पहले एसएसपी नवनीत सिंह ने दी शुभकामनाएं
Home » हादसा » “डोईवाला-देहरादून हाईवे पर रफ्तार का कहर! मणिमाई मंदिर के पास इको-मैक्स की जोरदार भिड़ंत,दो की मौत से मचा हड़कंप; 6 घायल”

“डोईवाला-देहरादून हाईवे पर रफ्तार का कहर! मणिमाई मंदिर के पास इको-मैक्स की जोरदार भिड़ंत,दो की मौत से मचा हड़कंप; 6 घायल”

(शहजाद अली हरिद्वार)डोईवाला। डोईवाला-देहरादून हाईवे पर मणिमाई मंदिर के पास बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार इको वैन आगे चल रही मैक्स गाड़ी से जा टकराई। हादसे में दो व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल बताए जा रहे हैं।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, इको वैन चालक को नींद आने के कारण वाहन अनियंत्रित हुआ और आगे चल रही मैक्स से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

घायलों को उपचार के लिए डोईवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहीं, चार घायलों को बेहतर उपचार के लिए कैलाश हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घायलों के अनुसार वे रोहतक, हरियाणा से देहरादून और हरिद्वार घूमने आए थे। वापस लौटते समय मणिमाई मंदिर के पास हादसा हो गया। दुर्घटना के चलते हाईवे पर कुछ देर यातायात प्रभावित रहा।

ALSO READ  BIG BREAKING:हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर हवा में उछली, तीन बार पलटी; चार यात्री घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 6 8 0 3
Users Today : 570
Users Yesterday : 414
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 6 8 0 3
Users Today : 570
Users Yesterday : 414