न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: सेवा संकल्प की गूंज, 7 अक्टूबर को निकलेगी ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ — प्रदीप बत्रा बोले, जनभागीदारी से बनेगा आयोजन भव्य! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 11 अक्टूबर तक सताएगा मौसम का नया सितम BIG BREAKING:: सीएम धामी का युवाओं को ‘फ्यूचर रेडी’ बनने का मंत्र, ABVP के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से बोले—छात्रहित के साथ राष्ट्रहित को भी दें प्राथमिकता BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ में बेटियों का दमदार जलवा, फुटबॉल मुकाबलों में पौड़ी-देहरादून-नैनीताल और टिहरी की शानदार जीत! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की स्वच्छता का मेगा प्लान तैयार, 32 सेक्टरों में 13,865 टॉयलेट और 8,065 मूत्रालयों से होगी सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद! BIG BREAKING:: आकाश आनंद की बसपा में फिर वापसी, मायावती ने दोबारा सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Home » अलर्ट » “ईद-ए-मिलाद-उल-नबी पर हरिद्वार में प्रशासन अलर्ट! ज्वालापुर से रुड़की-लक्सर तक मजिस्ट्रेट तैनात, शांति और सौहार्द पर कड़ी नजर”

“ईद-ए-मिलाद-उल-नबी पर हरिद्वार में प्रशासन अलर्ट! ज्वालापुर से रुड़की-लक्सर तक मजिस्ट्रेट तैनात, शांति और सौहार्द पर कड़ी नजर”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (बारावफात) के मद्देनजर हरिद्वार जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पर्व के दौरान साम्प्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारा कायम रखने के लिए विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं।

ईद-ए-मिलाद-उल-नबी 26 अगस्त 2026 को चंद्र दर्शन के अनुसार मनाया जाएगा। पर्व के दौरान धार्मिक कार्यक्रम, विशेष नमाज, रोशनी, जुलूस और जलसे आयोजित किए जाने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन ने पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।

नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार को नगर हरिद्वार क्षेत्र, विशेष रूप से ज्वालापुर की जिम्मेदारी दी गई है। संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की को रुड़की एवं लंढौरा, तहसीलदार रुड़की को मंगलौर, उप जिलाधिकारी हरिद्वार को हरिद्वार क्षेत्र एवं कुन्हारी, तहसीलदार हरिद्वार को धनपुरा तथा उप जिलाधिकारी लक्सर को लक्सर, सुल्तानपुर एवं खड़ंजा कुतुबपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं भगवानपुर क्षेत्र में भी अधिकारियों की तैनाती की गई है।

जिलाधिकारी ने पुलिस प्रशासन को पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों को धार्मिक पक्षों के साथ बैठक कर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने को कहा गया है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को संबंधित तहसीलों में ओवरऑल इंचार्ज नामित किया गया है।

जिलाधिकारी ने आमजन से ईद-ए-मिलाद-उल-नबी का पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में मनाने की अपील की है।

ALSO READ  BIG BREAKING:: हरिद्वार में बारिश का कहर! गंगा ने पार किया चेतावनी निशान, 293 मीटर पर पहुंचा जलस्तर—प्रशासन अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 0 0 1 6
Users Today : 162
Users Yesterday : 1042
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 0 0 1 6
Users Today : 162
Users Yesterday : 1042