न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: रोशनाबाद में बेटियों का दमदार दांव! राज्य स्तरीय जूडो मुकाबलों में दिखा जबरदस्त रोमांच BIG BREAKING:: हरिद्वार में पंचायत उपचुनाव का बजा बिगुल, अब गांव की गद्दी पर किसका कब्जा? 17 सीटों के लिए 30 सितंबर से नामांकन, 12 अक्टूबर को वोटिंग! BIG BREAKING:: मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर अब 24×7 पहरा! हादसे रोकने को टास्क फोर्स तैनात, ओवरस्पीड-ओवरलोडिंग पर कसेगा शिकंजा 🅱️IG 🅱️REAKING:: गंगोत्री-गौमुख मार्ग पर 130 मीटर गहरी खाई में गिरा महाराष्ट्र का पर्यटक, SDRF ने संभाला मोर्चा—नदी में लापता राम कुमार की तलाश जारी BIG BREAKING:: CM धामी की प्रेरणा, सेनानायक अर्पण यदुवंशी की अगुवाई में SDRF की बड़ी छलांग, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया पूरी BIG BREAKING: डेढ़ लाख विद्यार्थियों तक पहुंचा STF का नशा विरोधी संदेश, ऑनलाइन अभियान में युवाओं को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ
Home » सम्मान » “कांवड़ मेला-2026 की सफलता पर महंत रविंद्र पुरी जी महाराज ने बढ़ाया सम्मान, जिला सूचना अधिकारी रतिलाल शाह के कार्यों की जमकर सराहना”

“कांवड़ मेला-2026 की सफलता पर महंत रविंद्र पुरी जी महाराज ने बढ़ाया सम्मान, जिला सूचना अधिकारी रतिलाल शाह के कार्यों की जमकर सराहना”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार में कांवड़ मेला-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न कराने में जिला सूचना विभाग ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मेले के दौरान प्रशासनिक गतिविधियों, व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाओं को प्रभावी ढंग से मीडिया और आमजन तक पहुंचाने के लिए जिला सूचना अधिकारी रतिलाल शाह ने सक्रियता के साथ कार्य किया।

जिला सूचना अधिकारी रतिलाल शाह ने प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर मेले से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां मीडिया तक पहुंचाईं। इससे प्रशासन की व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधों और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी समय पर आमजन तक पहुंचती रही।

इसी सराहनीय कार्य के लिए गंगा सभा एवं महंत रविंद्र पुरी जी महाराज द्वारा रतिलाल शाह को सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कांवड़ मेले जैसे बड़े धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रशासन, पुलिस, मीडिया और सूचना विभाग के बीच बेहतर समन्वय बेहद जरूरी है।

गंगा सभा एवं महंत रविंद्र पुरी जी महाराज ने कांवड़ मेले के शांतिपूर्ण और व्यवस्थित आयोजन को सभी विभागों एवं संबंधित संस्थाओं के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया। उन्होंने जिला सूचना अधिकारी रतिलाल शाह के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ अपनी भूमिका निभाई।

सम्मान मिलने पर रतिलाल शाह ने गंगा सभा और महंत रविंद्र पुरी जी महाराज का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेले की सफलता में प्रशासन, पुलिस, संत समाज, धार्मिक संस्थाओं, मीडिया और आमजन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

ALSO READ  “लोकतंत्र की मजबूती का सम्मान: इलेक्टर मैपिंग में उत्कृष्ट कार्य पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट को राज्यपाल ने किया सम्मानित”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 5 1 9
Users Today : 336
Users Yesterday : 1573
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 5 1 9
Users Today : 336
Users Yesterday : 1573