न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: रोशनाबाद में बेटियों का दमदार दांव! राज्य स्तरीय जूडो मुकाबलों में दिखा जबरदस्त रोमांच BIG BREAKING:: हरिद्वार में पंचायत उपचुनाव का बजा बिगुल, अब गांव की गद्दी पर किसका कब्जा? 17 सीटों के लिए 30 सितंबर से नामांकन, 12 अक्टूबर को वोटिंग! BIG BREAKING:: मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर अब 24×7 पहरा! हादसे रोकने को टास्क फोर्स तैनात, ओवरस्पीड-ओवरलोडिंग पर कसेगा शिकंजा 🅱️IG 🅱️REAKING:: गंगोत्री-गौमुख मार्ग पर 130 मीटर गहरी खाई में गिरा महाराष्ट्र का पर्यटक, SDRF ने संभाला मोर्चा—नदी में लापता राम कुमार की तलाश जारी BIG BREAKING:: CM धामी की प्रेरणा, सेनानायक अर्पण यदुवंशी की अगुवाई में SDRF की बड़ी छलांग, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया पूरी BIG BREAKING: डेढ़ लाख विद्यार्थियों तक पहुंचा STF का नशा विरोधी संदेश, ऑनलाइन अभियान में युवाओं को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ
Home » ऐलान » BIG BREAKING:: हरिद्वार में पंचायत उपचुनाव का बजा बिगुल, अब गांव की गद्दी पर किसका कब्जा? 17 सीटों के लिए 30 सितंबर से नामांकन, 12 अक्टूबर को वोटिंग!

BIG BREAKING:: हरिद्वार में पंचायत उपचुनाव का बजा बिगुल, अब गांव की गद्दी पर किसका कब्जा? 17 सीटों के लिए 30 सितंबर से नामांकन, 12 अक्टूबर को वोटिंग!

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड, देहरादून की अधिसूचना के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत)/जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2026 हेतु रिक्त पदों पर निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह उप निर्वाचन ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य के उन पदों पर कराया जाएगा जो मृत्यु, त्यागपत्र, नामांकन न होने अथवा न्यायालय के आदेश सहित अन्य कारणों से रिक्त हुए हैं।

जिलाधिकारी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार जनपद में इस उप निर्वाचन के अंतर्गत कुल 17 रिक्त पदों पर चुनाव कराया जाएगा, जिनमें 14 सदस्य ग्राम पंचायत तथा 3 ग्राम प्रधान के पद शामिल हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया उत्तराखण्ड पंचायती राज अधिनियम, 2016 (यथासंशोधित), पंचायत राज व्यवस्था तथा संबंधित निर्वाचन नियमावली के प्रावधानों के अनुरूप संपन्न कराई जाएगी। नामांकन, जांच, नाम वापसी, चुनाव चिन्ह आवंटन, मतदान, मतगणना तथा परिणाम घोषणा का कार्य संबंधित क्षेत्र पंचायत मुख्यालयों पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा।

निर्वाचन कार्यक्रम

नाम निर्देशन पत्र दाखिल – 30 सितंबर एवं 1 अक्टूबर 2026 (प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक)

नाम निर्देशन पत्रों की जांच – 3 अक्टूबर 2026 (प्रातः 10:00 बजे से कार्य समाप्ति तक)

नाम वापसी – 4 अक्टूबर 2026 (प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक)

चुनाव चिन्ह आवंटन – 5 अक्टूबर 2026 (प्रातः 10:00 बजे से कार्य समाप्ति तक)

मतदान – 12 अक्टूबर 2026 (प्रातः 8:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक)

मतगणना – 14 अक्टूबर 2026 (प्रातः 8:00 बजे से कार्य समाप्ति तक)

प्रमुख रिक्त पद/स्थान

बहादराबाद – सदस्य ग्राम पंचायत: 02

ALSO READ  "बिना हेलमेट पेट्रोल पर रोक, शराबी व ओवरस्पीड चालकों पर सख्त कार्रवाई — सड़क हादसों पर लगाम के लिए सांसद नरेश बंसल का बड़ा ऐलान"

रुड़की –सदस्य ग्राम पंचायत 01

भगवानपुर –सदस्य ग्राम पंचायत 05 तथा ग्राम प्रधान 01

नारसन – सदस्य ग्राम पंचायत: 03

लक्सर – सदस्य ग्राम पंचायत: 03 एवं ग्राम प्रधान के 02 रिक्त पदों पर उपनिर्वचन होंगे। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, रिटर्निंग अधिकारियों एवं विकासखंड अधिकारियों को निर्वाचन कार्यक्रम का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 5 1 8
Users Today : 335
Users Yesterday : 1573
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 5 1 8
Users Today : 335
Users Yesterday : 1573