न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: गोवर्धन पूजा पर गौमाता के चरणों में नतमस्तक हुए मुख्यमंत्री धामी, संत समाज के सानिध्य में दिखी सनातन संस्कृति की दिव्य झलक BIG BREAKING:: पेंशनरों के लिए बड़ी राहत! 30 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान, डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र और पेंशन की हर समस्या का होगा समाधान BIG BREAKING:: भगवानपुर में आधी रात को गोलियों की गूंज! पुलिस से भिड़ा कुख्यात गौतस्कर, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, साथी कालू फरार BIG BREAKING:: राज्य स्थापना दिवस पर CM धामी से मिले राजीव शर्मा, देवभूमि के विकास और गौरवशाली विरासत की जमकर की सराहना! BIG BREAKING:: मंगलौर की जनता को मिली विकास की बड़ी सौगात, CM धामी ने किया देवभूमि रजत जयंती पार्क का लोकार्पण, नगर को मिला हरियाली और मनोरंजन का नया ठिकाना! BIG BREAKING:: सोशल मीडिया पर रिवॉल्वर से हर्ष फायरिंग करना पड़ा भारी, हरिद्वार पुलिस ने आरोपी पर दर्ज किया मुकदमा, लाइसेंसी असलहा कब्जे में लिया
Home » बैठक » “हरिद्वार में धूमधाम से मनेगा स्वतंत्रता दिवस, तैयारियों को लेकर डीएम मयूर दीक्षित ने कसी कमर”

“हरिद्वार में धूमधाम से मनेगा स्वतंत्रता दिवस, तैयारियों को लेकर डीएम मयूर दीक्षित ने कसी कमर”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस समारोह को हर्षौल्लास के साथ मनाए जाने के लिए की जानी वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार ने कार्यक्रम निर्धारण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में झंडारोहण के पूर्व देशभक्ति गीत वंदेमातरम का गायन किया जायेगा उसके बाद झंडारोहण तथा झंडारोहण के बाद राष्ट्रगान गया जायेगा।

उन्होंने कहा कि निर्धारित कार्यक्रम अनुसार सभी सरकारी/गैर सरकारी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया जायेगा तथा प्रातः 9:30 बजे जिला कार्यालय परिसर में मुख्य अतिथि/जनपद प्रभारी मंत्री द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा ।

जनपद की सभी शिक्षण संस्थाओं में प्रातः 7 बजे प्रभात फेरी निकाली जायेगी,इसके साथ ही शिक्षण संस्थानों में खेल कूद,विचार गोष्ठी, वाद-विवाद,निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा यह कार्यवाही की जायेगी।

उन्होंने 14 अगस्त की रात्रि से सभी सरकारी भवनों, इमारतों को प्रकाशमान किए जाने की निर्देश दिए, जिसमें कम वोल्टेज के एलईडी बल्बों का उपयोग किया जाएगा।इसमें समस्त विभागाध्यक्षों द्वारा कार्यवाही की जाएगी तथा 14 अगस्त सायं 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक एवं 15 अगस्त को प्रातः 6 बजे से 11 बजे तक जनपद के मुख्य चौराहों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से देशप्रेम एवं देश भक्ति गीतों का प्रसारण किया जायेगें,जिसकी व्यवस्था जिला सूचना अधिकारी द्वारा किया जायेगा ।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग एवं रेड क्रॉस के माध्यम से रक्तदान शिविर भी आयोजित किए जाए। उन्होंने कहा कि जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों एवं राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किए जाने के लिए सभी उपजिलाधिकारी द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा खेल विभाग द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा । जनपद की विभिन्न स्मारकों, प्रतिमाओं एवं महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता का कार्य नगर निगम,नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों द्वारा किया जायेगा।

ALSO READ  “जंगली खतरे पर कड़ा एक्शन: DM प्रतीक जैन की हाई-लेवल बैठक में गुलदार–भालू से सुरक्षा के लिए नई रणनीति, हर गांव में कम्पोस्ट पिट और हॉटस्पॉट पर विशेष निगरानी”

जनपद में चलाया जा रहा है विशेष स्वच्छता अभियान

जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कांवड़ मेले के सफल आयोजन के बाद जनपद में फैले कूड़ा कचरे को साफ करने के लिए 12 अगस्त से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है

सभी अधिकारी एवं कर्मचारी इस अभियान को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग करे तथा आमजन को,स्वयंसेवी संगठनों,जनप्रतिनिधियों एवं व्यापार मंडलों को इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित करे। उन्होंने कहा की 15 अगस्त के दिन सभी कार्यालयाध्यक्षो द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्यालय परिसरों एवं परिसंपत्तियों में बृहत वृक्षारोपण किया जाए।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता, परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल, सीओ सदर एसपी बलूनी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नेहा झा, जिला अर्थ संख्या अधिकारी नलिनी ध्यानी, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 6 9 5 9
Users Today : 377
Users Yesterday : 707
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 6 9 5 9
Users Today : 377
Users Yesterday : 707