न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम की जनसुनवाई का असर: 68 फरियादें पहुंचीं, 32 शिकायतों का मौके पर ही समाधान BIG BREAKING:: ऋषिकुल में गूंजा आध्यात्मिक संदेश, सतपाल महाराज के जन्मदिन पर जुटा संत समाज; CM धामी ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन, योजनाओं में देरी पर अधिकारियों को दो टूक—समय पर काम, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं BIG BREAKING:: जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार ASP BIG BREAKING:: जनता की चौखट पर सरकार! CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश
Home » धन्यवाद » “कांवड़ खंडित… लेकिन बहादराबाद पुलिस बनी भगवान शिव के भक्त की सबसे बड़ी ताकत, दिल्ली के श्रद्धालु ने कहा– दिल से धन्यवाद!”

“कांवड़ खंडित… लेकिन बहादराबाद पुलिस बनी भगवान शिव के भक्त की सबसे बड़ी ताकत, दिल्ली के श्रद्धालु ने कहा– दिल से धन्यवाद!”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। कांवड़ यात्रा के दौरान बहादराबाद थाना क्षेत्र में मानवता और संवेदनशील पुलिसिंग की एक प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली। यात्रा के दौरान दिल्ली निवासी कांवड़िया कृष्णा की कांवड़ अचानक खंडित हो गई, जिससे वह काफी परेशान और भावुक हो गए। इसकी सूचना मिलते ही बहादराबाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बिना समय गंवाए श्रद्धालु की हरसंभव सहायता की।पुलिस टीम ने कांवड़िया को आवश्यक सहयोग प्रदान करते हुए उनकी धार्मिक यात्रा में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसका पूरा ध्यान रखा। मौके पर पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) प्रदीप राठौर, एलआईयू के संदीप सजवान, पुलिस कांस्टेबल शाह आलम तथा एसपीओ आरमान मौजूद रहे। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने समर्पण भाव से कार्य करते हुए श्रद्धालु की समस्या का समाधान कराया।

दिल्ली निवासी कृष्णा ने हरिद्वार पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और सहयोगी व्यवहार की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थिति में पुलिस ने जिस तरह मदद की, वह हमेशा याद रहेगी। इस सराहनीय कार्य की स्थानीय लोगों और अन्य कांवड़ यात्रियों ने भी प्रशंसा की और कहा कि हरिद्वार पुलिस केवल सुरक्षा ही नहीं, बल्कि सेवा और मानवता का भी उत्कृष्ट उदाहरण पेश कर रही है।

ALSO READ  "पेंटागन मॉल में गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे: अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा व साधु-संतों ने देखी गौ माता पर आधारित फिल्म ‘गोदान’, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को करमुक्ति पर दिया धन्यवाद"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 3 5 3
Users Today : 245
Users Yesterday : 1368
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 3 5 3
Users Today : 245
Users Yesterday : 1368