न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: अमित शाह का बड़ा ऐलान: विकसित भारत की उड़ान उत्तराखंड से भरेगी रफ्तार, 1475 करोड़ की 62 परियोजनाओं से विकास को मिलेगा नया आयाम! BIG BREAKING:: बहादराबाद CHC में गर्भवती महिलाओं को बड़ी सौगात, अब सप्ताह में दो दिन होगी अल्ट्रासाउंड जांच; जल्द शुरू होगी सिजेरियन प्रसव की सुविधा BIG BREAKING:: दीपावली पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का खास संदेश—हर घर रोशन हो खुशियों से, हर दिल में जगे भाईचारे की लौ, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं त्योहार! BIG BREAKING:: दीपावली से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! मिठाई-बेकरी समेत 81 खाद्य पदार्थों की जांच, 11 नमूने अधोमानक मिलने पर मचा हड़कंप BIG BREAKING:: अमित शाह के दौरे से पहले दून में हाई अलर्ट! चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, परेड ग्राउंड से पुलिस लाइन तक सुरक्षा का अभेद्य पहरा BIG BREAKING:: त्योहारों पर सुरक्षा का फुल अलर्ट! DM मयूर दीक्षित के सख्त आदेश, हरिद्वार में चप्पे-चप्पे पर रहेगी प्रशासन की नजर, अफवाहबाजों और अराजक तत्वों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Home » ट्रायल » “50+ खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका! उत्तराखंड टीम में जगह बनाने का गोल्डन चांस, 14 अगस्त को होगा मेगा चयन ट्रायल”

“50+ खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका! उत्तराखंड टीम में जगह बनाने का गोल्डन चांस, 14 अगस्त को होगा मेगा चयन ट्रायल”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। शूटिंग बॉल एसोसिएशन उत्तराखंड के तत्वावधान में प्रथम नेशनल मास्टर्स शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के लिए 50 प्लस पुरुष वर्ग का राज्य स्तरीय चयन ट्रायल 14 अगस्त 2026 को सायं 5:00 बजे किसान इंटर कॉलेज, मुंडलाना, जिला हरिद्वार (उत्तराखंड) में आयोजित किया जाएगा।

शूटिंग बॉल एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने बताया कि यह ट्रायल 19–20 सितंबर 2026 को एचआरआईटी, गाजियाबाद में आयोजित होने वाली प्रथम नेशनल मास्टर्स शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड की 50 प्लस पुरुष टीम के चयन हेतु आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन समय-समय पर राज्य स्तरीय चैंपियनशिप एवं चयन ट्रायल आयोजित करती रही है। इसी क्रम में पहली बार मास्टर्स वर्ग के खिलाड़ियों के लिए यह चयन ट्रायल आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने 50 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी पूर्व एवं वर्तमान खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर ट्रायल में पहुँचकर चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की, ताकि वे राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर सकें।

चयन ट्रायल की सेलेक्शन कमेटी के इंचार्ज वरिष्ठ खिलाड़ी संजय चौधरी होंगे। वहीं अंतरराष्ट्रीय विश्व कप शूटिंग बॉल खिलाड़ी सूरज चौधरी भी ट्रायल के दौरान उपस्थित रहेंगे और चयन प्रक्रिया का मार्गदर्शन करेंगे।

शूटिंग बॉल एसोसिएशन उत्तराखंड ने सभी पात्र खिलाड़ियों से 14 अगस्त को सायं 5:00 बजे किसान इंटर कॉलेज, मुंडलाना में समय पर उपस्थित होकर ट्रायल में भाग लेने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 4 7 2 0
Users Today : 94
Users Yesterday : 483
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 4 7 2 0
Users Today : 94
Users Yesterday : 483