न्यूज़ फ्लैश
“राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए में ली शानदार पासिंग आउट परेड की सलामी, 515 युवा अफसरों ने थामा राष्ट्र रक्षा का दायित्व, 9 महिला कैडेटों ने रचा इतिहास” “सोमवती अमावस्या से पहले हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: संतों के भेष में घूम रहे 21 ‘कालनेमि’ ढोंगी बाबा दबोचे, आस्था के नाम पर ठगी का खेल बेनकाब” “रुड़की में होगा बड़ा राजनीतिक धमाका! यशपाल राणा की कांग्रेस में घर वापसी की चर्चा से गरमाई सियासत, 2027 चुनाव से पहले बदल सकते हैं सारे समीकरण” “सोमवती अमावस्या स्नान से पहले 40वीं वाहिनी पीएसी अलर्ट, उपसेनानायक जोधराम जोशी ने प्रशिक्षु कैडेटों को पढ़ाया सुरक्षा, अनुशासन और जनसेवा का पाठ” “धरना नहीं, पीड़ित परिवार का साथ जरूरी” : राजबीर सिंह कटारिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, दलित युवक हत्याकांड में जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर उठाए सवाल” “सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार में हाई अलर्ट! 13 से 15 जून तक लागू रहेगा मेगा ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों पर रोक, कई रूट डायवर्ट — घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें पूरा यातायात प्लान, वरना फंस सकते हैं घंटों जाम में!”
Home » धन्यवाद » “पेंटागन मॉल में गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे: अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा व साधु-संतों ने देखी गौ माता पर आधारित फिल्म ‘गोदान’, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को करमुक्ति पर दिया धन्यवाद”

“पेंटागन मॉल में गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे: अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा व साधु-संतों ने देखी गौ माता पर आधारित फिल्म ‘गोदान’, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को करमुक्ति पर दिया धन्यवाद”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आज पेंटागन मॉल रोशनाबाद हरिद्वार में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महामंडलेश्वर रवींद्र पुरी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ हरिद्वार के विभाग प्रचारक राकेश कुमार और भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता और साधु संन्यासियों ने भारतीय संस्कृति और गौ माता पर आधारित फ़िल्म गोदान को देखा। इस दौरान भारत माता की जय, गौ माता की जय, वंदे मातरम के नारों से पिक्चर हॉल गूंज उठा। इस अवसर पर आशुतोष शर्मा ने कहा कि गोदान फिल्म हमारी संस्कृति और धर्म में श्रेष्ठ माने जाने वाली गाय माता के बारे में बनाई गई फिल्में है। जिसमें बताया गया है कि गाय का पालना और संवर्धन करना हर तरह से लाभकारी है। और हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। जिस घर में गौ माता का पालन पोषण होता है वहां से रोग दूर रहते हैं। और खुशहाली आती हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस फिल्म में बताए गए विचारों को घर-घर तक पहुंचाएं जिससे कि गौ माता का संवर्धन और गौ पालन बढ़ सके। उन्होंने फिल्म के निर्देशक और कलाकारों को इस प्रकार की फिल्म बनाने के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के द्वारा इस फिल्म को कर से मुक्त किया गया है। जिससे कि आमजन इस फिल्म को देखकर लाभान्वित हो सके। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का इस फिल्म को कर मुक्त करने पर धन्यवाद किया। इस अवसर पर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि सनातन धर्म सबसे प्राचीन धर्म है। और हिंदू धर्म के लोगों ने समय-समय पर गाय की रक्षा के लिए बलिदान दिया है। आज आवश्यकता है कि गाय का संवर्धन और पालन पोषण बढ़ना चाहिए। उन्होंने गोदान फिल्म में दिखाए गए दृश्य को वास्तविकता से संबंधित बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से एक मां अपने बच्चों का पालन पोषण करती है इस तरह से गौ माता का दूध सभी प्राणियों का पालन पोषण करता है। उन्होंने कहा कि गौ माता पूजनीय है इस प्रकार की फिल्मों से आमजन को गाय माता और हिंदू धर्म के बारे में जानने का अवसर मिलेगा। इस प्रकार की फिल्मों से सनातन संस्कृति और धर्म का प्रचार और प्रसार होता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को इस प्रकार की फिल्म को देखने का आह्वान किया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर ललितानंद गिरी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरिद्वार के विभाग प्रचारक राकेश कुमार ,पूर्व विधायक संजय गुप्ता,जिला महामंत्री संजीव चौधरी ,जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, निपेंद्र चौधरी,सीमा चौहान, विशाल गर्ग,अभिनव चौहान ,तेलुराम प्रधान, उज्ज्वल पंडित ,प्रीति गुप्ता,जसबीर बसेड़ा ,रेशु चौहान ,धर्मेंद्र चौहान अरविंद कुशवाहा, जसवीर बसेड़ा,उमेश पाठक, मनोज शर्मा , देवेन्द्र चौधरी,मनोज गौतम, रितु ठाकुर, देवेंद्र चौधरी, गुड्डी कश्यप, कैलाश भंडारी , सुशील पवार, संजीव कुमार,पंकज बागड़ी ,प्रताप प्रधान,बिन्दर पाल,वासु पाराशर,सूबे सिंह, नागेंद्र राणा,मोनू त्यागी ,अमित चौहान सहित सैकड़ो साधु सन्यासी उपस्थित रहे

73 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

Our Visitor

4 7 2 2 0 4
Users Today : 462
Users Yesterday : 1355

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार में हाई अलर्ट! 13 से 15 जून तक लागू रहेगा मेगा ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों पर रोक, कई रूट डायवर्ट — घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें पूरा यातायात प्लान, वरना फंस सकते हैं घंटों जाम में!”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

Our Visitor

4 7 2 2 0 4
Users Today : 462
Users Yesterday : 1355