(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 16 शिकायते दर्ज कराई गई,जिसमें से 09 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि विवाद,विद्युत,अतिक्रमण,जल भराव, पेयजल,राशन कार्ड आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।
जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता औरंगाबाद आन्नेकी क्षेत्र के निवासियों ने राष्ट्रीय इंटर कॉलेज औरंगाबाद आन्नेकी का खेल मैदान जिसका खसरा नंबर 1614 है,उस खेल मैदान में आसपास के लोग लगातार अतिक्रमण कर रहे है।उन्होंने अपने प्रार्थना पत्र में उक्त मैदान की पैमाईश करा कर जल्द से जल्द अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। प्रार्थी साधुराम चौहान निवासी ग्राम बुधवा शहीद ,तहसील भगवानपुर ने 03 महीने से पेंशन नहीं आने के कारण परेशानी हो रही है,जल्द पेंशन दिलवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी नज़बून पत्नी हबीब पिछले तीन महीने से विरासत दर्ज करने के लिए तहसील के चक्कर काट रही हु,अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है ,उन्होंने जल्द से जल्द विरासत दर्ज करवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया । प्रार्थी नजराना पत्नी सैफ निवासी चांद कॉलोनी मक्खनपुर भगवानपुर ने विद्युत कनेक्शन दिलवाए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। शिकायतकर्ता हरेन्द्र सिंह समस्त किसान ग्राम पंचायत मजीहिदपुर सतीवाला में अवैध खनन चल रहा है, जिस कारण किसानों की चकरोड पूरी तरह खराब हो गई है।उन्होंने अवैध खनन को रोके जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।
शिकायतकर्ता पूनम निवासी ग्राम खाला टीरा औरंगाबाद एवं पिंकी देवी औरंगाबाद द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए, शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनाश्चित करे।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों द्वारा जो भी समस्या दर्ज कराई जा रही है,उनका संबंधित अधिकारी शीर्ष प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करना सुनाश्चित करे।
सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का गंभीरता से ले तथा 15 अगस्त तक निस्तारण करे संबंधित अधिकारी
बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायते दर्ज की जा रही है,उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निरंकरण करना सुनिश्चित करे,उन्होंने निर्देश दिए है कि 36 दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है उनका निस्तारण सुनाश्चित करना सुनिश्चित करे। जिसमें एल 1 पर 348 शिकायतें तथा एल 2 पर 110 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है,जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए साथ ही शिकायतकर्ता से सिस्टम के माध्यम से फोन पर वार्ता करे।
सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने पाया है कि कई विभागों द्वारा 36 दिन से शिकायतों का निस्तारण नहीं किया गया है,उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है कि संबंधित अधिकारी जल्द से जल्द समस्याओं का निरंकारण करना सुनाश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है कि 36 दिन से लंबित शिकायतों को 15 अगस्त तक निस्तारण हर हाल में करना सुनिश्चित करे।
बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी डॉ लालित नारायण मिश्र,अपर जिलाधिकारी (प्रशासनिक)जितेंद्र कुमार,अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आर के सिंह,परियोजना निर्देशक नलिनीत घिल्डियाल,जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार पंत,जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा०शि०) अमित कुमार चन्द,जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी,जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,परियोजना अधिकारी उरेडा युद्धवीर सिंह बिष्ट,जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।




































Users Today : 22
Users Yesterday : 555
