न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: “किचन में वेज-नॉनवेज का खेल पड़ा भारी! खाद्य विभाग ने मारा छापा, सड़े प्याज-पनीर पर चला ‘एक्शन’, 13 नमूने जांच को रवाना” BIG BREAKING:: आईआईटी रुड़की का भव्य दीक्षांत समारोह शुरू, NSA अजीत डोभाल की मौजूदगी में 1277 विद्यार्थियों को मिली डिग्री BIG BREAKING:: धान खरीद को लेकर हरिद्वार में बड़ा प्लान तैयार! 48 क्रय केंद्र खुले, 8 और प्रस्तावित—किसानों को मिलेगा ₹2,441 तक MSP BIG BREAKING:: देर रात हरिद्वार में पुलिस का धुआंधार चेकिंग अभियान, सिटी से देहात तक मचा हड़कंप! BIG BREAKING:: पुराने तालाब को मिला नया जीवन, ₹8.64 करोड़ से सजा ‘जल सृष्टि पार्क’—धामी ने किया लोकार्पण, देहरादून में दिखेगी ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’! BIG BREAKING:: श्यामपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात! शनिवार से शुरू होगी OPD, PHC को भविष्य में ट्रॉमा सेंटर बनाने की तैयारी
Home » एक्शन » “वोटर वेरिफिकेशन में अब नहीं चलेगी लापरवाही! सीईओ का बड़ा एक्शन, दस्तावेज़ों की जांच के लिए अफसरों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी”

“वोटर वेरिफिकेशन में अब नहीं चलेगी लापरवाही! सीईओ का बड़ा एक्शन, दस्तावेज़ों की जांच के लिए अफसरों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दृष्टिगत दस्तावेजों के ससमय सत्यापन के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने विभिन्न विभागों के साथ सोमवार को सचिवालय में बैठक ली। बैठक में विभिन्न विभागों के निदेशक एवं उच्च अधिकारियों को राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त करने के साथ ही मतदाताओं द्वारा सुनवाई के दौरान प्रस्तुत किए जा रहे दस्तावेजों के सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी गई।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने बैठक में निर्देश दिए कि आयोग द्वारा निर्धारित 11 दस्तावेजों में मुख्य रुप से शैक्षिक प्रमाण पत्र/ स्थाई निवास / जाति प्रमाण पत्र / जन्म प्रमाण पत्र / परिवार रजिस्टर जैसे अभिलेखों को सत्यापित करने के लिए ससमय कार्रवाई की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में तैनात नोडल अफसरों के साथ समन्वय बनाते हुए राज्य स्तर पर निरंतर मॉनिटरिंग की जाए।

दस्तावेजों के सत्यापन के लिए मैट्रिकुलेशन / शैक्षिक प्रमाणपत्रों के सत्यापन हेतु निदेशक, माध्यमिक शिक्षा एवं निदेशक, उच्च शिक्षा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। स्थाई निवास / जाति प्रमाण पत्रों/भवन आवंटन प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए राजस्व परिषद, जन्म प्रमाण पत्र हेतु निदेशक शहरी विकास एवं निदेशक स्वास्थ्य को नोडल नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही परिवार रजिस्टर/भवन आवंटन हेतु निदेशक पंचायतीराज एवं विभिन्न विभागों के ऑन लाइन सेवा हेतु निदेशक आईटीडीए को राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य है कि नोटिस की सुनवाई के दौरान मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले दस्तावेजों का ससमय सत्यापन कर समाधान किया जा सके। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी सहित उच्च शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, शहरी विकास विभाग, पंचायतीराज विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग एवं आईटीडीए के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

ALSO READ  "कांवड़ मेले से पहले डीएम मयूर दीक्षित का देर रात एक्शन, अपर रोड पर चल रहे सीवरेज कार्यों पर कसा शिकंजा, 15 जून तक काम पूरा नहीं हुआ तो होगी जवाबदेही तय"

एक टाईटल लिखो अच्छा बडा चटपटा सुन्दर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 3 0 7 1
Users Today : 420
Users Yesterday : 729
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 3 0 7 1
Users Today : 420
Users Yesterday : 729