न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर बड़ी पहल! IIT रुड़की के विशेषज्ञों ने परखे चार निर्माणाधीन पुल, गुणवत्ता और सुरक्षा की हुई बारीकी से जांच BIG BREAKING:: कुंभ मेले से पहले हरिद्वार को संवारने में जुटे नगर आयुक्त नंदन कुमार, निर्माण कार्यों में देरी पर सख्त रुख—बोले, जरूरत पड़ी तो रात में भी चलेगा काम! BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, विभिन्न समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा BIG BREAKING :: हरिद्वार में मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा प्रहार! मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 35 पैकेट पेड़ा जब्त, 15 खाद्य पदार्थों की बिक्री पर लगाई रोक BIG BREAKING:: केदारताल में कुदरत का कहर! बर्फीले पहाड़ों में जिंदगी की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से निकाले गए 3 शव, बाकी लापता लोगों पर टिकी निगाहें BIG BREAKING:: विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज: देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मैपिंग, मतदान केंद्रों पर मिलेंगी विशेष सुविधाएं
Home » सैलाब » “हर-हर महादेव” से गूंजा हरिद्वार, आस्था का ऐसा सैलाब कि उमड़ पड़े 76.85 लाख कांवड़िए, चौथे दिन 31.50 लाख ने भरा गंगाजल!

“हर-हर महादेव” से गूंजा हरिद्वार, आस्था का ऐसा सैलाब कि उमड़ पड़े 76.85 लाख कांवड़िए, चौथे दिन 31.50 लाख ने भरा गंगाजल!

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मेला कंट्रोल रूम में स्थापित पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांवड़ मेला-2026 के चौथे दिन शिवभक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। आज कुल 31 लाख 50 हजार शिवभक्तों द्वारा हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कांवड़ यात्रा प्रारंभ होने से अब तक कुल 76 लाख 85 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर विभिन्न राज्यों के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।
हरिद्वार में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती भीड़ की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जा रही हैं।
कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुचारु बनाए रखने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। प्रमुख स्नान घाटों, कांवड़ मार्गों तथा संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। जिला प्रशासन ने सभी शिवभक्तों से अपील की है कि यात्रा के दौरान निर्धारित मार्गों का पालन करें, प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करें तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित कांवड़ यात्रा के संचालन में अपना सहयोग प्रदान करें

ALSO READ  "सावन के आखिरी सोमवार पर कनखल में उमड़ा आस्था का सैलाब, दक्षेश्वर महादेव के दरबार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 3 6 4 6
Users Today : 82
Users Yesterday : 467
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 3 6 4 6
Users Today : 82
Users Yesterday : 467