न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: “किचन में वेज-नॉनवेज का खेल पड़ा भारी! खाद्य विभाग ने मारा छापा, सड़े प्याज-पनीर पर चला ‘एक्शन’, 13 नमूने जांच को रवाना” BIG BREAKING:: आईआईटी रुड़की का भव्य दीक्षांत समारोह शुरू, NSA अजीत डोभाल की मौजूदगी में 1277 विद्यार्थियों को मिली डिग्री BIG BREAKING:: धान खरीद को लेकर हरिद्वार में बड़ा प्लान तैयार! 48 क्रय केंद्र खुले, 8 और प्रस्तावित—किसानों को मिलेगा ₹2,441 तक MSP BIG BREAKING:: देर रात हरिद्वार में पुलिस का धुआंधार चेकिंग अभियान, सिटी से देहात तक मचा हड़कंप! BIG BREAKING:: पुराने तालाब को मिला नया जीवन, ₹8.64 करोड़ से सजा ‘जल सृष्टि पार्क’—धामी ने किया लोकार्पण, देहरादून में दिखेगी ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’! BIG BREAKING:: श्यामपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात! शनिवार से शुरू होगी OPD, PHC को भविष्य में ट्रॉमा सेंटर बनाने की तैयारी
Home » प्लान » “तिरंगे की शान, राष्ट्रभक्ति का अभियान! हरिद्वार भाजपा ने ‘हर घर तिरंगा’ के लिए बनाया मेगा प्लान”

“तिरंगे की शान, राष्ट्रभक्ति का अभियान! हरिद्वार भाजपा ने ‘हर घर तिरंगा’ के लिए बनाया मेगा प्लान”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आज जिला भाजपा कार्यालय, हरिद्वार में जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण जिला बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, अभियानों एवं विभिन्न जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रमों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा उनकी सफलता के लिए आवश्यक तैयारियों एवं कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में विशेष रूप से आगामी ‘हर घर तिरंगा–तिरंगा यात्रा’ कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। तिरंगा यात्रा को प्रत्येक मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से आयोजित करने तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में कहा गया कि तिरंगा केवल राष्ट्रध्वज नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभक्ति एवं राष्ट्र गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।

इसके साथ ही संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाली कलश यात्रा की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। संत रविदास जी ने सामाजिक समरसता, समानता, मानवता और भाईचारे का संदेश समाज को दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने तथा सामाजिक कुरीतियों को दूर करने की प्रेरणा देते हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि जयंती वर्ष के कार्यक्रमों को व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित किया जाएगा तथा संत रविदास जी के विचारों और उनके सामाजिक संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन निरंतर जनसेवा, राष्ट्रहित और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास एवं कल्याण की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करना होगा।

ALSO READ  “सुरक्षा भी, सेवा भी” के संकल्प संग हरिद्वार पुलिस अलर्ट मोड में: शारदीय कांवड़ मेले के लिए 09 जोन–19 सेक्टर में अभेद्य सुरक्षा कवच, चप्पे-चप्पे पर पुलिस और कैमरों की पैनी नजर

उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा–तिरंगा यात्रा’ जैसे कार्यक्रम राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को मजबूत करने का माध्यम हैं, वहीं संत शिरोमणि रविदास की जयंती वर्ष के कार्यक्रम सामाजिक समरसता एवं समानता के उनके संदेश को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं। भाजपा कार्यकर्ता इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग से संवाद स्थापित करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।

बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों, मंडल स्तर पर जिम्मेदारियों के निर्धारण, कार्यक्रमों में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं आमजन की सहभागिता, बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने तथा आगामी अभियानों की सफलता के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित जिला पदाधिकारियों, मंडल प्रभारियों, मंडल अध्यक्षों एवं अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर अपने सुझाव दिए। सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

बैठक के अंत में जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं की सक्रियता एवं सामूहिक प्रयासों में निहित है। उन्होंने आगामी सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण, अनुशासन एवं आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने किया।

इस अवसर पर संजीव चौधरी,लव शर्मा,तरुण नैय्यर,सीमा चौहान,संदीप अग्रवाल,रितु ठाकुर,पारुल चौहान,भूप सिंह,नकली राम सैनी,लक्ष्मण नागर, अरविन्द कुशवाह,तेलुराम प्रधान,अभिनव चौहान,लोकेश पाल,जसबीर बसेड़ा, रेनू शर्मा,प्रमोद शर्मा,संजीव कुमार,रंजना चतुर्वेदी,तुषांक भट्ट,प्रशांत शर्मा, कैलाशभंडारी,बिंदरपाल, विपिन शर्मा,पवन कपूर, चित्र कुमार सैनी,सुशील पंवार,राकेश सैनी,विवेक चौहान, विक्रम चौहान, अश्विनी कंबोज,प्रताप प्रधान,कमल प्रधान,प्रेम शंकर पिंकी,विपिन चौधरी,नवोज वालिया,बृजेश शर्मा, जीतेन्द्र चौधरी, जितेन्द्र सैनी,राजकुमार अरोड़ा, हर्षित त्रिपाठी,सत्यवीर सिंह,गौरव बिंदल,संदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 3 0 6 6
Users Today : 415
Users Yesterday : 729
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 3 0 6 6
Users Today : 415
Users Yesterday : 729