न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: आईआईटी रुड़की का भव्य दीक्षांत समारोह शुरू, NSA अजीत डोभाल की मौजूदगी में 1277 विद्यार्थियों को मिली डिग्री BIG BREAKING:: धान खरीद को लेकर हरिद्वार में बड़ा प्लान तैयार! 48 क्रय केंद्र खुले, 8 और प्रस्तावित—किसानों को मिलेगा ₹2,441 तक MSP BIG BREAKING:: देर रात हरिद्वार में पुलिस का धुआंधार चेकिंग अभियान, सिटी से देहात तक मचा हड़कंप! BIG BREAKING:: पुराने तालाब को मिला नया जीवन, ₹8.64 करोड़ से सजा ‘जल सृष्टि पार्क’—धामी ने किया लोकार्पण, देहरादून में दिखेगी ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’! BIG BREAKING:: श्यामपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात! शनिवार से शुरू होगी OPD, PHC को भविष्य में ट्रॉमा सेंटर बनाने की तैयारी BIG BREAKING:: नेपाल की आपदा में उत्तराखंड का बड़ा मानवीय कदम, CM धामी ने 8 सदस्यीय राहत दल को दिखाई हरी झंडी
Home » हादसा » “हरिद्वार में बड़ा हादसा! कांवड़ियों की कार की जोरदार टक्कर, युवक घायल, पुलिस ने खुलवाया हाईवे का जाम”

“हरिद्वार में बड़ा हादसा! कांवड़ियों की कार की जोरदार टक्कर, युवक घायल, पुलिस ने खुलवाया हाईवे का जाम”

(शहजाद अली हरिद्वार) Haridwar.:हरिद्वार के श्यामपुर क्षेत्र में रविवार शाम करीब 5 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बदायूं से हरिद्वार कांवड़ लेने आ रहे कांवड़ियों की कार की दूसरी दिशा से आ रही एक कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही श्यामपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। हादसे में कांवड़ियों को कोई गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित बताए गए हैं। वहीं दूसरी कार में सवार एक युवक घायल हो गया, जिसे पुलिस ने तत्काल जिला चिकित्सालय भिजवाया।

दुर्घटना के कारण हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस मामले की जांच कर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

ALSO READ  सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए गायक पवनदीप राजन, दोनों पैरों में फ्रैक्चर और सिर में चोटें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 3 0 3 9
Users Today : 388
Users Yesterday : 729
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 3 0 3 9
Users Today : 388
Users Yesterday : 729