(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार में शुक्रवार को सेनानायक श्री आयुष अग्रवाल (आईपीएस) के निर्देशन एवं गरिमामयी उपस्थिति में भावपूर्ण विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर अपर पी.सी. श्री ललित मोहन, अपर पी.सी. श्री राजेन्द्र प्रसाद, मुख्य आरक्षी श्री प्रताप सिंह तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्री राजकुमार (एटीसी) को उनकी दीर्घकालीन, निष्ठापूर्ण एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह में सेनानायक ने सभी सेवानिवृत्त कार्मिकों को पुष्पमाला पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों और कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी और समर्पण संगठन के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुखद, समृद्ध एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस दौरान वाहिनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त साथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर सम्मान व्यक्त किया और उनके साथ बिताए गए यादगार पलों को साझा करते हुए भावभीनी विदाई दी।
समारोह भावुक माहौल के बीच संपन्न हुआ। अंत में 40वीं वाहिनी पीएसी परिवार ने सभी सेवानिवृत्त कार्मिकों की गौरवपूर्ण सेवाओं को नमन करते हुए उनके उज्ज्वल, सुखद एवं सफल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।




































Users Today : 864
Users Yesterday : 1026
