न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, बड़ा बाजार में छापेमारी कर प्रतिबंधित सामग्री जब्त”

“हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, बड़ा बाजार में छापेमारी कर प्रतिबंधित सामग्री जब्त”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार द्वारा गुरुवार को बड़ा बाजार स्थित ठंडा कुआं क्षेत्र में प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान न्यू चड्ढा जनरल स्टोर से प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक की चटाइयां बरामद कर जब्त की गईं। क

उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी ने बताया कि पूर्व में घाट क्षेत्रों में प्रतिबंधित प्लास्टिक चटाइयों एवं अन्य सिंगल यूज़ प्लास्टिक सामग्री की बिक्री की जांच के दौरान नगर निगम टीम ने सप्लाई के स्रोत का पता लगाया था। जांच में न्यू चड्ढा जनरल स्टोर को चिन्हित किए जाने के बाद आज उक्त प्रतिष्ठान पर छापेमारी की गई, जहां से प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक सामग्री बरामद हुई।पुलिस की मौजूदगी में प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक सामग्री को विधिवत जब्त कर लिया गया। विरोध एवं व्यवधान की स्थिति को देखते हुए मौके पर चालान करने के बजाय संबंधित व्यापारी को नोटिस जारी कर नियमानुसार चालानी कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।

उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी ने बताया कि शासन द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के निर्माण, भंडारण, परिवहन, बिक्री एवं उपयोग पर प्रतिबंध लागू है। नियमों के उल्लंघन पर निर्माता पर ₹5 लाख, परिवहनकर्ता पर ₹2 लाख, खुदरा विक्रेता/विक्रेता पर ₹1 लाख तथा व्यक्तिगत उपयोग करने पर ₹100 का जुर्माना निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति या प्रतिष्ठान दोबारा उल्लंघन करते हुए पाया जाता है तो उस पर निर्धारित जुर्माने का दोगुना अर्थदंड आरोपित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। व्यापारियों से भी अपील की गई कि वे प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक का भंडारण एवं बिक्री न करें तथा पर्यावरण संरक्षण में अपना सहयोग दें। कार्रवाई के दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल, पुलिस बल एवं नगर निगम की टीम उपस्थित रही।

Share This
ALSO READ  BIG BREAKING : वारदात से पहले ज्वालापुर पुलिस का बड़ा एक्शन, तमंचे-कारतूस संग आरोपित गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 3 2 0
Users Today : 1377
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 3 2 0
Users Today : 1377
Users Yesterday : 886