न्यूज़ फ्लैश
“Dehradun:छात्रों के संघर्ष की जीत पर धर्मपुर में गूंजा विजय मार्च, ज्योति रौतेला ने केंद्र सरकार से मांगी जवाबदेही और छात्रों के खिलाफ कार्रवाई रोकने की उठाई मांग” Roorkee”ओपीएस बहाली की मांग पर रुड़की में गरजा शिक्षक-कर्मचारी संघ, सैकड़ों ने मशाल जुलूस निकाल सरकार को दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी” “व्यय वित्त समिति की बैठक में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन के कड़े निर्देश, पेयजल योजनाओं के सोलराइजेशन से लेकर परियोजनाओं की लागत बढ़ोतरी पर जताई नाराजगी” Uttrakhand:में टैक्स कलेक्शन का दमदार प्रदर्शन, SGST संग्रहण में 24% की रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी से राज्य कर विभाग की बड़ी उपलब्धि” “प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी” “कुंभ प्रशिक्षण के तृतीय चरण का भव्य समापन, आईजी ट्रेनिंग ने सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र का किया गहन निरीक्षण”
Home » दिवस » “कारगिल विजय दिवस पर CM धामी का वीरों को नमन, ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखाई हरी झंडी”

“कारगिल विजय दिवस पर CM धामी का वीरों को नमन, ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखाई हरी झंडी”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शनिवार को शौर्य स्थल, चीड़बाग, गढ़ीकैंट, देहरादून में आयोजित ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शौर्य स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा राष्ट्र की रक्षा के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम, शौर्य और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है। वर्ष 1999 में भारतीय वीर जवानों ने विषम परिस्थितियों में अद्वितीय वीरता का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा की और विश्व के समक्ष भारतीय सेना के अदम्य साहस का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि देश सदैव अपने वीर सैनिकों और शहीदों के बलिदान का ऋणी रहेगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को वीरों की भूमि के रूप में जाना जाता है। प्रदेश के अनेक वीर सैनिकों ने कारगिल युद्ध सहित विभिन्न सैन्य अभियानों में अपने अद्वितीय साहस और सर्वोच्च बलिदान से देश का गौरव बढ़ाया है। राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा उनके सम्मान और हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रयासरत है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें तथा देश की एकता, अखण्डता और सुरक्षा के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, युवा, मातृशक्ति और अनेक गणमान्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 9 1 5 6
Users Today : 35
Users Yesterday : 1027
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 9 1 5 6
Users Today : 35
Users Yesterday : 1027