न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बीएचईएल हरिद्वार की बड़ी उपलब्धि! कैगा परियोजना के लिए 700 मेगावाट का स्वदेशी टीजी स्टेटर रवाना BIG BREAKING:: ग्रीन बिल्डिंग की सुस्त रफ्तार पर डीएम का चाबुक! 40.5% काम पर फटकार, 21 करोड़ होल्ड करने पर मचा हड़कंप BIG BREAKING:: लव शर्मा के नामित पार्षद बनते ही समर्थकों में खुशी की लहर, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्वच्छता पर DM मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन प्लान, घर-घर कचरा संग्रहण से 4-Way Segregation तक सख्ती के निर्देश BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों पर कांग्रेस पार्षदों का बड़ा दांव, मेलाधिकारी सोनिका से मुलाकात कर विकास कार्यों का सौंपा प्रस्ताव BIG BREAKING :: मासूम की मौत से रावली महदूद में मचा हड़कंप, विकास कार्यों पर उठे सवाल; मौके पर पहुंचे महंत शुभम गिरी, बोले—न्याय की लड़ाई होगी तेज!
Home » सम्मानित » “भारत–नेपाल सीरीज़ में स्वर्णिम जीत का जलवा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सूरज चौधरी को खेल मंत्री रेखा आर्य ने किया सम्मानित”

“भारत–नेपाल सीरीज़ में स्वर्णिम जीत का जलवा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सूरज चौधरी को खेल मंत्री रेखा आर्य ने किया सम्मानित”

(शहजाद अली हरिद्वार) Haridwar। हरिद्वार जनपद एवं उत्तराखंड के अंतरराष्ट्रीय शूटिंग बॉल खिलाड़ी सूरज चौधरी को भारत–नेपाल इंडो टेस्ट सीरीज़ में भारतीय टीम के उप-कप्तान के रूप में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतने पर उत्तराखंड की माननीय खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने सम्मानित किया।

गौरतलब है कि 7 से 9 अप्रैल 2026 तक काठमांडू (नेपाल) में आयोजित भारत–नेपाल इंडो टेस्ट सीरीज़ में हरिद्वार, उत्तराखंड के खिलाड़ी सूरज चौधरी ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उप-कप्तान की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने मेज़बान नेपाल को 5–0 से पराजित कर शानदार अंदाज़ में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इससे पहले भी सूरज चौधरी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर उत्तराखंड और देश का नाम रोशन कर चुके हैं।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने सूरज चौधरी को पदक पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। सूरज चौधरी ने इस सम्मान के लिए माननीय खेल मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में भी उत्तराखंड और भारत का नाम विश्व पटल पर गौरवान्वित करने की प्रेरणा देगा।

इस अवसर पर उनके साथ प्रिय छोटे भाई चंचल चौधरी एवं मंजीत सिंह भी उपस्थित रहे। दोनों ने सूरज चौधरी को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सूरज चौधरी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, माता-पिता, परिवार, साथियों तथा समस्त खेल प्रेमियों के आशीर्वाद, सहयोग और विश्वास को दिया

ALSO READ  एवरेस्ट विजेता रोहित भट्ट को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 6 5 6
Users Today : 105
Users Yesterday : 849
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 6 5 6
Users Today : 105
Users Yesterday : 849