न्यूज़ फ्लैश
“kavad यात्रा पर धामी सरकार का मेगा प्लान! CM के सख्त निर्देश—‘सुरक्षित कांवड़, सुव्यवस्थित कांवड़ और स्वच्छ कांवड़’ के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा फुल फोकस” “पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन, बोले—उनके संघर्ष और उसूलों की राह पर आगे बढ़े कांग्रेस परिवार” Haridwar: का बदलेगा कायाकल्प! हर की पैड़ी से रोड़ी बेलवाला तक विकास की ‘महागाथा’, श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं और सुगम आवागमन “Chakrata में ‘विकसित भारत’ मिशन का आगाज, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ” “Roorkee: में चलती कार बनी आग का गोला! मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर धू-धूकर जली नई कार, देखते ही देखते हुई राख” “Haridwar:को CM धामी की बड़ी सौगात! 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन-शिलान्यास, गंगा कॉरिडोर से बदलेगी शहर की सूरत”
Home » दिवस » “संविधान की शपथ, तिरंगे की शान: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के ध्वजारोहण के साथ हरिद्वार जनपद में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास व गरिमा के साथ संपन्न “

“संविधान की शपथ, तिरंगे की शान: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के ध्वजारोहण के साथ हरिद्वार जनपद में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास व गरिमा के साथ संपन्न “

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । जनपद में 77 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला कार्यालय परिसर एवं कैम्प कार्यालय में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई गई ।इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा संविधान विश्व के सबसे सशक्त, सबसे बड़ा, दृढ़ व लचीला संविधान है जोकि समयानुकूल विभिन्न आवश्यकताओं को समाहित करता है। समाज में फैली कुरीतियों व अस्पृश्यता का अन्त करने में संविधान महत्वपूर्ण है जिसमें सभी के हितों की रक्षा के लिए सम्मान अधिकार दिया है। उन्होंने कहा कि जनपद एवं प्रदेश की उन्नति के लिए सभी को अपने दायित्व का निर्वहन निष्ठा एवं ईमानदारी से करें, जिससे कि जनपद एवं प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सकें।इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि जनपद में चलाए जा रहे सफाई अभियान में सभी और तेजी लाते जिससे कि जनपद साफ स्वच्छ जनपद बनाया जा सके। उन्होंने जनपद वासियों से भी चलाए जा रहे सफाई अभियान में सभी से सहयोग की अपील की गई है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान ने कहा कि राज्य एवं जनपद को खुशहाल बनाने के लिए सभी को अपने दायित्व का निर्वहन ईमानदारी से करना चाहिए जिससे कि जनपद विकास के पथ पर अग्रसर हो सकें।

इस अवसर पर आनन्दमयी सेवा सदन के छात्राओं ने राष्ट्रीय गान एवं देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दीपेन्द्र सिंह नेगी, वरिष्ठ कोषाधिकारी अजय कुमार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, मुख्य वैयक्तिक अधिकारी सुदेश कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने ध्वजारोहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 4 0
Users Today : 23
Users Yesterday : 938
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 4 0
Users Today : 23
Users Yesterday : 938