(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय उत्सव कार्यक्रम के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) उत्तराखंड में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती को उनके सराहनीय एवं समर्पित कार्य के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान विभागाध्यक्ष एवं अतिरिक्त आयुक्त, एफडीए उत्तराखंड आदरणीय श्री ताजबेर सिंह द्वारा प्रदान किया गया।
सम्मान प्राप्त करने पर ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने इसे अपने लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि यह प्रशंसा पत्र उनके लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने इस सम्मान के लिए विभागाध्यक्ष श्री ताजबेर सिंह सहित एफडीए परिवार का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि भविष्य में भी जनहित एवं विभागीय दायित्वों के निर्वहन में पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करती रहेंगी। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।








































Users Today : 263
Users Yesterday : 861






