न्यूज़ फ्लैश
“उत्तराखंड के 37 डॉक्टरों का भव्य सम्मान, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का बड़ा ऐलान—हर मेडिकल कॉलेज में बनेगा AI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस डॉक्टर्स डे पर चिकित्सा” “धामी सरकार का शिक्षा पर सबसे बड़ा फैसला! मदरसा बोर्ड हुआ समाप्त, अब अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के जरिए सभी बच्चों को मिलेगी आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा” “संस्कार, शौर्य और अनुशासन का संगम! गुरुकुल कांगड़ी में 7 जुलाई से शुरू होगा आर्यवीर-आर्य वीरांगना दल का भव्य प्रशिक्षण शिविर” “तनाव भगाएंगे पेड़, भविष्य बचाएगी हरियाली! SBI के 71वें बैंक-डे पर गुरुकुल कांगड़ी में हरित क्रांति का आगाज़” “अनुशासन और उत्कृष्ट शिक्षा का नया अध्याय! मेजर फणींद्र मिश्रा बने कन्हैया लाल पॉलिटेक्निक, रुड़की के नए प्राचार्य” “शिक्षाऋषि डॉ. तेजवीर सिंह सैनी को जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि, विद्यार्थियों को मिले सफलता, संस्कार और अनुशासन के प्रेरक मंत्र”
Home » दिवस » “शिवालिक नगर में गणतंत्र दिवस का भव्य उत्सव, अध्यक्ष राजीव शर्मा ने फहराया तिरंगा — भारत माता के जयघोष से गूंज उठा नगर क्षेत्र”

“शिवालिक नगर में गणतंत्र दिवस का भव्य उत्सव, अध्यक्ष राजीव शर्मा ने फहराया तिरंगा — भारत माता के जयघोष से गूंज उठा नगर क्षेत्र”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर, शिवालिक नगर के दोनों व्यापार मंडलों, श्री राम कॉलोनी, नवोदय नगर सहित विभिन्न स्थानों पर तिरंगा ध्वज फहराया।कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी,कार्यकर्ता बंधु,सभासद, नगर पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, व्यापार मंडल पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। भारत माता के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा गणतंत्र दिवस भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की गरिमा का प्रतीक है। हमारा संविधान हमें समानता, न्याय और स्वतंत्रता का अधिकार देता है, साथ ही राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध भी कराता है। आज आवश्यकता है कि हम सभी संविधान के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें और नगर, प्रदेश व देश के विकास में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाएँ।”

उन्होंने आगे कहा कि नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे प्रशासन का सहयोग करते हुए स्वच्छ, सुरक्षित और आत्मनिर्भर शिवालिक नगर के निर्माण में सहभागी बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 3 8 0 4
Users Today : 253
Users Yesterday : 2168
[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 3 8 0 4
Users Today : 253
Users Yesterday : 2168