न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: रानीपुर विधायक आदेश चौहान के मोबाइल पर साइबर अटैक की सूचना से मचा अलर्ट! उनके नाम से मैसेज आए तो रहें सावधान, पैसे भेजने से पहले जरूर करें पुष्टि BIG BREAKING:: 5 करोड़ की मांग और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, हरिद्वार पुलिस ने 12 घंटे में सहारनपुर से महिला को किया गिरफ्तार BIG BREAKING:: हरिद्वार में लग्जरी बसों पर परिवहन विभाग का शिकंजा! तीसरे दिन भी ताबड़तोड़ कार्रवाई, 35 चालान और 2 बसें सीज BIG BREAKING:: हरिद्वार में आंधी-तूफान का कहर! ज्वालापुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार भरभराकर गिरी, मलबे में दबीं दो गाड़ियां; टल गया बड़ा हादसा BIG BREAKING:: कुंभ मेले की तैयारियों में रातभर एक्शन मोड में डीएम मयूर दीक्षित, हरकी पैड़ी के घाटों और मंदिरों का सौंदर्यीकरण दीपावली से पहले पूरा करने के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जनता और जनप्रतिनिधियों की सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
Home » कार्यवाही » Haridwar”दुष्कर्म, लूट और जान से मारने की धमकी के मामले में बड़ा एक्शन! ₹5 हजार का इनामी फरार आरोपी लक्की गिरफ्तार, पथरी पुलिस ने कटारपुर रोड पर दबोचा”

Haridwar”दुष्कर्म, लूट और जान से मारने की धमकी के मामले में बड़ा एक्शन! ₹5 हजार का इनामी फरार आरोपी लक्की गिरफ्तार, पथरी पुलिस ने कटारपुर रोड पर दबोचा”

(शहजाद अली हरिद्वार) Haridwar। थाना पथरी क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे ₹5 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई 2026 को एक महिला ने थाना पथरी में विपक्षियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। महिला ने आरोप लगाया था कि उसके साथ मारपीट, दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने के साथ ही कान के कुंडल लूटे गए।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने वारदात में शामिल चार आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि एक आरोपी लगातार फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार की ओर से ₹5 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

फरार आरोपी की तलाश में जुटी थाना पथरी पुलिस टीम ने 23 जुलाई 2026 को कटारपुर जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की। पहचान की पुष्टि होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुधीर उर्फ लक्की (19 वर्ष), पुत्र सुन्दर, निवासी ग्राम दुर्गागढ़, थाना पथरी, हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में म.उ.नि. शाहिदा परवीन, कांस्टेबल नारायण सिंह और कांस्टेबल राकेश नेगी शामिल रहे।

ALSO READ  "गंगा में थार उतारकर बना रहे थे 'हीरो', बीच धारा में फंसी तो निकली सारी हेकड़ी... पुलिस ने गाड़ी कर दी सीज!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 6 9 6 6
Users Today : 483
Users Yesterday : 682
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 6 9 6 6
Users Today : 483
Users Yesterday : 682