(शहजाद अली हरिद्वार) Haridwar। थाना पथरी क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे ₹5 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई 2026 को एक महिला ने थाना पथरी में विपक्षियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। महिला ने आरोप लगाया था कि उसके साथ मारपीट, दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने के साथ ही कान के कुंडल लूटे गए।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने वारदात में शामिल चार आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि एक आरोपी लगातार फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार की ओर से ₹5 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
फरार आरोपी की तलाश में जुटी थाना पथरी पुलिस टीम ने 23 जुलाई 2026 को कटारपुर जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की। पहचान की पुष्टि होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुधीर उर्फ लक्की (19 वर्ष), पुत्र सुन्दर, निवासी ग्राम दुर्गागढ़, थाना पथरी, हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में म.उ.नि. शाहिदा परवीन, कांस्टेबल नारायण सिंह और कांस्टेबल राकेश नेगी शामिल रहे।




































Users Today : 326
Users Yesterday : 729
