न्यूज़ फ्लैश
Uttrakhand:सीएम धामी का बड़ा फैसला: वन्यजीव पर्यटन से बढ़ेगी स्थानीय लोगों की कमाई, मानव-वन्यजीव संघर्ष में साहस दिखाने वालों को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान Uttrakhand”मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फरमान: जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अधिकारियों को दिए त्वरित और समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश” Haridwar”दुष्कर्म, लूट और जान से मारने की धमकी के मामले में बड़ा एक्शन! ₹5 हजार का इनामी फरार आरोपी लक्की गिरफ्तार, पथरी पुलिस ने कटारपुर रोड पर दबोचा” Haridwar”सुरक्षा एनक्लेव से अहमदपुर ग्रांट तक जलभराव पर प्रशासन सख्त, स्थायी समाधान को बनेगा पंपिंग स्टेशन और 700 मीटर नाला” “श्रमिकों के लिए धामी सरकार का बड़ा तोहफा! कल्याणकारी योजनाओं की सौगात के साथ 2 मेडिकल मोबाइल वैन लॉन्च, अब दूरदराज में भी मुफ्त स्वास्थ्य जांच और इलाज” “सीएम धामी ने एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, निधन पर जताया गहरा दुःख”
Home » निर्देश » Uttrakhand”मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फरमान: जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अधिकारियों को दिए त्वरित और समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश”

Uttrakhand”मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फरमान: जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अधिकारियों को दिए त्वरित और समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार) Dehradun । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक जन समस्या का संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनहित एवं सुशासन के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन की जवाबदेही तभी सार्थक होगी, जब आम नागरिकों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा शिकायतकर्ता को समाधान की प्रगति से भी अवगत कराया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना सरकार का दायित्व है। प्रत्येक अधिकारी जनसेवा की भावना के साथ कार्य करते हुए जनता की समस्याओं के समाधान में पूर्ण संवेदनशीलता एवं उत्तरदायित्व का परिचय दें। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित आयुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप एवं आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप को प्राप्त जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन मामलों का समाधान जिला अथवा विभागीय स्तर पर संभव है, उनका तत्काल निस्तारण किया जाए तथा जिन प्रकरणों में उच्च स्तर पर निर्णय अपेक्षित है, उन्हें शीघ्र आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाया जाए, जिससे प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को समय पर न्याय एवं राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 7 6 2 2
Users Today : 369
Users Yesterday : 729
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 7 6 2 2
Users Today : 369
Users Yesterday : 729