न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » निर्देश » “हरिद्वार में बदलेंगे सरकारी स्कूलों के दिन! DM मयूर दीक्षित ने उठाया बड़ा कदम, मॉडल विद्यालय बनेगा अपर रोड नं. 34 और 41”

“हरिद्वार में बदलेंगे सरकारी स्कूलों के दिन! DM मयूर दीक्षित ने उठाया बड़ा कदम, मॉडल विद्यालय बनेगा अपर रोड नं. 34 और 41”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय अपर रोड पर स्थित नं 34 एवं नं 41 का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा एवं उपाध्यक्ष एचआरडीए अंशुल सिंह भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों से विद्यालय में बच्चों को गुणवत्ता परख शिक्षा उपलब्ध करने के लिए विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए तथा मध्याह्न भोजन के गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए तथा बच्चों को मानक और रोस्टर के अनुसार मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि विद्यालय भवन काफी पुराना है एवं जीर्णशीर्ण अवस्था में है जिसमें एक बंद पड़े कैमरे की दीवार कुछ दिन पूर्व क्षतिग्रस्त हो गई थी। छात्र छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य को छात्र छात्राओं की क्लास सुरक्षित स्थान पर ही संचालित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने दोनों विद्यालय भवन को मॉडल विद्यालय बनाए जाने के लिए एचआरडीए को जल्द ही प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

जिसमें मॉडल विद्यालय में कंप्यूटर रूम,म्यूजिक रूम, स्पोर्ट्स रूम एवं आर्ट् रूम सभी सुविधाएं उपलब्ध हो इस तरह से प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं की जानकारी ली गई।

प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि प्राथमिक विद्यालय नं 34 मे 122 छात्र छात्राएं अध्ययनरत है तथा प्राथमिक विद्यालय नं 41 में 89 छात्र छात्राएं अध्ययनरत है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा अधिकारी को जीर्णशीर्ण प्राथमिक विद्यालय भवन को ध्वस्तीकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, जिला शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी,खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद बृजपाल सिंह राठौर, प्रधानाचार्य सपना रानी, शिक्षिका सुनीता जोशी आदि मौजूद रहे

ALSO READ  जिला योजना 2025-26: 30 अप्रैल तक प्रस्ताव न देने वाले विभागों का बजट होगा शून्य - सीडीओ आकांक्षा कोंडे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 3 5
Users Today : 188
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 3 5
Users Today : 188
Users Yesterday : 930